फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter users need to be verified to use Tweetdeck Elon Musk company sets deadline for use news and updates

ट्विटर की बंदिशें शुरू: अब इस सेवा का मुफ्त इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे आम यूजर्स, पैसे खर्च कर लेना होगा ब्लू टिक

Tue, 04 Jul 2023 08:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 04 Jul 2023 08:37 AM IST
सार

ट्विटर का कहना है कि ट्वीटडेक के इस्तेमाल के लिए यह बदलाव 30 दिन के अंदर शुरू हो जाएंगे। हालांकि, ट्विटर के इस एलान से पहले ही कई ट्वीटडेक यूजर्स परेशानियों को सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Twitter users need to be verified to use Tweetdeck Elon Musk company sets deadline for use news and updates
ट्वीटडेक और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क। - फोटो : Social Media

विस्तार

ट्विटर की ओर से यूजर्स के लिए ट्वीट पढ़ने की सीमा तय किए जाने के बाद अब इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी कुछ सेवाओं पर भी बंदिशें लागू करना शुरू कर दिया है। इनमें सबसे पहला असर पड़ा है ट्विटर की ट्वीटडेक सेवा पर, जिसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद के अलग-अलग ट्विटर हैंडल्स के ट्वीट को क्रमबद्ध तरीके से देख सकते हैं। ट्विटर ने एलान किया है कि अब इस सेवा के इस्तेमाल के लिए यूजर्स का वेरिफाइड होना यानी उनके पास ब्लू टिक होना जरूरी है।
विज्ञापन


ट्विटर का कहना है कि ट्वीटडेक के इस्तेमाल के लिए यह बदलाव 30 दिन के अंदर शुरू हो जाएंगे। हालांकि, ट्विटर के इस एलान से पहले ही कई ट्वीटडेक यूजर्स परेशानियों को सामना कर रहे हैं। खासकर नोटिफिकेशन और ट्वीट हासिल करने के मामले में। कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके ट्वीटडेक में ट्विटर हैंडल्स के कॉलम लोड नहीं हो रहे हैं। ट्वीटडेक में यह समस्या कंपनी के सीईओ एलन मस्क के उस एलान के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने वेरिफाइड यूजर्स के लिए दिन में 10,000 पोस्ट्स और अनवेरिफाइड यूजर्स के लिए 1000 ट्वीट्स तक देखने की सीमा तय कर दी थी। 
विज्ञापन


ट्विटर ने यह ताजा एलान एक ट्वीट में किए हैं। इसमें ट्वीटडेक के नए वर्जन को लाने और इसमें नए फीचर्स से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी ट्वीटडेक के नए और पुराने वर्जन्स के लिए भी चार्ज लगाएगी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीटडेक के नए फीचर्स का भी किया एलान
ट्विटर ने अपने ट्वीट्स में कहा, "हमने ट्वीटडेक का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। सभी यूजर्स अपने सेव किए हुए सर्च और वर्कफ्लो को https://tweetdeck.twitter.com पर नए वर्जन में पा सकते हैं।" ट्विटर ने बताया कि ट्वीटडेक के नए वर्जन में सभी सेव्ड सर्च, लिस्ट्स और कॉलम्स पहले की तरह ही मौजूद रहेंगे। 


कंपनी ने बताया कि ट्वीटडेक में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इनमें स्पेसेज, वीडियो डॉकिंग, ट्विटर पोल्स और नए फीचर्स शामिल हैं। फिलहाल ट्वीटडेक में टीम फंक्शन मुहैया नहीं कराया गया है और इसे आने वाले हफ्तों में फिर शुरू किया जाएगा। अगले 30 दिनों में ट्वीटडेक इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स का वेरिफाइड होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed