{"_id":"647fccd8d01c6c483d06f3d5","slug":"twitter-new-ceo-linda-yaccarino-takes-charge-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter: लिंडा ने संभाला ट्विटर सीईओ का काम, कई कंपनियों में अहम पदों पर निभाई भूमिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Twitter: लिंडा ने संभाला ट्विटर सीईओ का काम, कई कंपनियों में अहम पदों पर निभाई भूमिका
Wed, 07 Jun 2023 05:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:48 AM IST
सार
लिंडा एनबीसी यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि वह टि्वटर 2.0 बनाने और मस्क और लाखों प्लेटफॉर्म यूजर के साथ मिलकर बिजनेस को बदलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
लिंडा याकारिनो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिंडा याकारिनो ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के नए सीईओ के रूप में कामकाज संभाल लिया है। लिंडा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने 12 मई को इतालवी मूल की लिंडा को सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
लिंडा एनबीसी यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि वह टि्वटर 2.0 बनाने और मस्क और लाखों प्लेटफॉर्म यूजर के साथ मिलकर बिजनेस को बदलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
खुद को विज्ञापन कार्यकारी के रूप में स्थापित किया
लिंडा (60) ने अपने कॅरियर में कठिन परिश्रम के साथ खुद को एक कुशल विज्ञापन कार्यकारी के रूप में स्थापित किया है। 2011 में वह एनबीसी यूनिवर्सल से जुड़ी थीं, जब कंपनी का कॉमकास्ट के साथ विलय की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। उन्होंने दोनों कंपनियों के विलय के बाद भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन