फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter battle between Mayor Jenny Durkan and US President Donald Trump over deployment of US Army National Guard in Seattle

सिएटल के मेयर से ट्विटर पर भिड़े राष्ट्रपति ट्रंप, कहा- कट्टर वामपंथियों को जनता दे रही ताना

Sat, 13 Jun 2020 03:34 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Twitter battle between Mayor Jenny Durkan and US President Donald Trump over deployment of US Army National Guard in Seattle
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सिएटल के मेयर आमने सामने आ गए हैं। दोनों के बीच तनाव का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सिएटल की मेयर ने ट्रंप को बंकर में वापस जाने तक को कह दिया। बता दें कि अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से सेना को कई प्रभावित शहरों में उतारा गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस को घेर लिया था, जहां उग्र प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ घंटों के लिए व्हाइट हाउस के अंदर बने बंकर में शरण लेनी पड़ी थी। वहीं, ट्रंप सरकार के लिए परेशानी तब और बढ़ गई थी, जब सेना की तैनाती को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग के सलाहकार ने इसके विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


दरअसल सिएटल के मेयर ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर जारी सुगबुगाहट पर कहा कि यह कदम असंवैधानिक और अवैध होगा। मेयर ने ऐसे समय में यह बयान दिया है, जब हाल ही में ट्रंप ने कहा, " हम सिएटल में अमेरिकी महान सैनिकों को उतारने के लिए तैयार हैं। हम राज्यपाल के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमारी सेना बिल्कुल तैयार है।" 
विज्ञापन


हालांकि, दोनों के बीच इस नोकझोंक की शुरुआत ट्विटर पर तब हुई, जब सिएटल की मेयर जेनी दुर्कन ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा, "हम सबको सुरक्षित करो। अपने बंकर में वापस जाओ"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्वीट के जवाब में ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा, " कट्टर वामपंथी गवर्नर 'जे इंसली' और सिएटल के मेयर को ताना मारा जा रहा है। इस तरह का खेल हमारे महान देश ने पहले कभी नहीं देखा। अब अपना शहर वापस ले लो। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो मैं करूंगा। यह खेल नहीं है। इन बदसूरत अराजकतावादियों को तुरंत रोकना होगा"

वहीं, इसके बाद ट्रंप ने एक और ट्वीट में प्रदर्शनकारियों को घरेलू आतंकवादी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed