फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump wants Ukraine to pay for help in the war Kurt Volker also made a statement on Putin World News In Hindi

संघर्ष: 'ट्रंप चाहते हैं कि जंग में मदद के एवज में यूक्रेन करे भुगतान', कर्ट वोल्कर ने पुतिन पर भी दिया बयान

Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
सार

जारी संघर्ष के बीच रूस और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों के बीच बुधवार को एक बैठक हुई। इसमेंयह बात उठी कि ट्रंप के लिए युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस को रोकना बेहद ज़रूरी है, और वह चाहते हैं कि यूक्रेन अमेरिका द्वारा दी गई मदद के लिए पैसे चुकाए।

विज्ञापन
Trump wants Ukraine to pay for help in the war Kurt Volker also made a statement on Putin World News In Hindi
कर्ट वोल्कर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अमेरिका रूस और यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अपना हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि ट्रंप इस युद्ध से जुड़े अपने फायदे को भी भलीभांति जानते है। इसी बीच रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में पूर्व अमेरिकी दूत कर्ट वोल्कर का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए रूस को रोकना होगा, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि यूक्रेन, अमेरिका द्वारा दी गई मदद के बदले पैसे चुकाए।

विज्ञापन


भारत को बताया उभरता हुआ शक्ति
विदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के प्रमुख विशेषज्ञ वोल्कर ने कहा कि चीन एक उभरती हुई शक्ति है जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक सीधा विरोधी बनकर सामने आ रहा है, जबकि भारत एक उभरती हुई शक्ति है, जो साझा मूल्यों के आधार पर अमेरिका का मित्र राष्ट्र बन सकता है। वोल्कर के अनुसार, ट्रंप व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं, लेकिन उनका लेन-देन का तरीका अलग है, और इससे उनके फैसलों में कोई कमी नहीं आती।

विज्ञापन

युद्ध रोकने के लिए रूस को रोकना जरूरी
उन्होंने यह भी बताया कि रूस और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों के बीच बुधवार को हुई बैठक में यह बात उठी कि ट्रंप के लिए युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस को रोकना बेहद ज़रूरी है, और वह चाहते हैं कि यूक्रेन अमेरिका द्वारा दी गई मदद के लिए पैसे चुकाए। यह यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में था, जिसमें सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के बीच बैठक में रूस के साथ संबंध सुधारने पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप का विदेश नीति में बदलाव
वोल्कर के मुताबिक, ट्रंप ने अपनी विदेश नीति में एक बड़ा बदलाव किया है। वह अमेरिका को सबसे पहले रखने के लिए अमेरिका की ताकत को पुनर्निर्मित करना चाहते हैं, जो एक बहुत मुखर विदेश नीति में बदल चुकी है। इसके साथ ही, वह संघीय संस्थानों के बजट और आकार में कटौती करके डीप स्टेट के खिलाफ भी काम कर रहे हैं। ट्रंप का यह भी मानना है कि अमेरिका दुनिया के लिए बहुत कुछ कर रहा है, लेकिन दूसरे देशों ने इसका फायदा उठाया है।

वोल्कर ने ट्रंप की रणनीति पर डाला प्रकाश
वोल्कर ने कहा कि ट्रंप की रणनीति यह है कि वह जानबूझकर अनिश्चितता पैदा करते हैं और लोगों को उत्तेजक बयान देकर चौंकाना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि अमेरिका ने बहुत कुछ किया है, लेकिन इसका फायदा नाटो देशों के जैसे अन्य देशों ने उठाया है, जहां अमेरिका 70 प्रतिशत रक्षा खर्च वहन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed