फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump wants to use Canada recognition of Palestinian state bulwark in trade talks

US: 'फलस्तीन को स्वतंत्र देश की मान्यता दी तो व्यापार समझौता करना होगा मुश्किल', ट्रंप की कनाडा को धमकी

Fri, 01 Aug 2025 01:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 01:50 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि अगर उसने फलस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी तो अमेरिका के लिए कनाडा के साथ व्यापार समझौता करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शुक्रवार तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वे कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 35% टैरिफ लगा देंगे। 

विज्ञापन
Trump wants to use Canada recognition of Palestinian state bulwark in trade talks
अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर कनाडा फलस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देता है, तो अमेरिका के लिए कनाडा के साथ व्यापार समझौता करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के (स्थानीय समयानुसार) ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर यह धमकी दी। उनका यह नया तरीका है, जिसमें वे व्यापारिक दबाव के जरिये दूसरे देशों को राजनीतिक मुद्दों पर झुकाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, पहले दूसरे देशों जैसे ब्रिटेन और फ्रांस ने भी फलस्तीन के समर्थन की बात की है, लेकिन ट्रंप का रवैया पहले थोड़ा नरम रहा था। 
विज्ञापन


यूनाइटेड किंगडम के फलस्तीन देश को मान्यता देने से नहीं आपत्ति
ट्रंप ने इस हफ्ते कहा था कि उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर यह रुख अपना रहे हैं कि यूनाइटेड किंगडम सितंबर में एक फलस्तीनी देश को मान्यता देगा, जब तक कि इस्राइल गाजा में युद्धविराम पर सहमत न हो, संयुक्त राष्ट्र को सहायता पहुंचाने की अनमति न दे और दीर्घकालिक शांति की दिशा में अन्य कदम न उठाए। ट्रंप ने आगे कहा, 'इस पर हमारी कोई राय नहीं है।' उन्होंने ये बात एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: अमेरिका ने ट्रंप के लिए मांगा शांति का नोबल; भारत-पाकिस्तान संघर्ष की बात कर कैरोलिन लेविट ने किया ये दावा

अब कनाडा को लेकर सख्त हुए ट्रंप
पिछले सप्ताह जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी फलस्तीन को मान्यता देने की बात की, तो ट्रंप ने कहा कि इससे 'इससे कुछ भी नहीं बदलने वाला है।' लेकिन अब ट्रंप कनाडा को लेकर सख्त हो गए हैं। वे पहले भी कनाडा की आलोचना करते रहे हैं और मजाक में कहते रहे हैं कि उसे अमेरिका का '51वां राज्य' बना देना चाहिए। अब वे कह रहे हैं कि अगर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी फलस्तीन को मान्यता देते हैं, तो यह अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में उनके लिए एक 'बड़ी परेशानी' बन सकता है।


कनाडा पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, 'वाह! कनाडा ने अभी घोषणा की है कि वह फलस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता देने का समर्थन कर रहा है। इससे हमारे लिए उनके साथ व्यापार समझौता करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।' उन्होंने धमकी दी है कि अगर शुक्रवार तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वे कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 35% टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप ने कहा है कि अगर बाकी देश भी अमेरिका से समझौता नहीं करते, तो उन पर भी टैरिफ लगाया जाएगा। इस मुद्दे पर कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी के प्रवक्ता ने कोई बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Nvidia: चीन ने एनवीडिया को किया तलब, H20 चिप्स में बैकडोर सुरक्षा जोखिमों को लेकर उठाए सवाल

फ्रांस-ब्रिटेन और कनाडा के नेताओं से नाराज ट्रंप: लेविट
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप 'फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा के नेताओं से नाराज और असहमत हैं।' ट्रंप को लगता है कि इस तरह के कदम हमास को मदद पहुंचाते हैं, जबकि वही संगठन युद्धविराम और बंधकों की रिहाई में बाधा बना हुआ है। 2020 में हुए अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा व्यापार समझौते की फिर से बातचीत अगले साल होने वाली है, और अभी भी कुछ कनाडाई उत्पाद उसी समझौते के तहत आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed