{"_id":"68146e3704a81e26c80af16a","slug":"trump-reiterated-the-occupation-of-bagram-airbase-said-china-is-occupying-there-we-will-take-it-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप ने दोहराई अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर कब्जे की बात, कहा- अभी वहां चीन का कब्जा, हम इसे वापस लेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप ने दोहराई अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर कब्जे की बात, कहा- अभी वहां चीन का कब्जा, हम इसे वापस लेंगे
Fri, 02 May 2025 12:33 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 02 May 2025 12:33 PM IST
सार
बगराम एयरफील्ड अफगानिस्तान के परवान प्रांत में है। ट्रंप ने कहा कि बगराम एयर बेस पर अभी चीन का कब्जा है। इसे अमेरिका ने 2021 में खाली कर दिया था। लेकिन हम इसे जल्द ही वापस लेंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर कब्जे की बात दोहराई। ट्रंप ने दावा किया कि बगराम एयर बेस पर अभी चीन का कब्जा है। इसे अमेरिका ने 2021 में खाली कर दिया था। लेकिन हम इसे जल्द ही वापस लेंगे।
व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि हम बगराम एयरबेस को अपने पास रखने जा रहे थे। यह वायुसेना का एक बड़ा अड्डा है, जो उस जगह से एक घंटे की दूरी पर है जहां चीन अपने परमाणु हथियार बनाता है। वे यही करते हैं। वे बगराम से एक घंटे की दूरी पर अपनी परमाणु मिसाइलें बनाते हैं। मैंने कहा कि आप बगराम को नहीं छोड़ सकते। अब हम इसे वापस लेंगे।
ट्रंप ने कहा कि हमने बगराम को छोड़ दिया और अभी चीन ने बगराम पर कब्जा कर रखा है। यह बहुत दुखद और पागलपन भरा है। यह दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है। दुनिया के सबसे मजबूत और सबसे लंबे रनवे में से एक है। बाइडन प्रशासन को घेरते हुए ट्रंप ने कहा कि आपको अफगानिस्तान में भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता था। आपने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वहां जाने दिया और जो कुछ उन्होंने किया, उससे हम कितनी बुरी तरह से बाहर निकले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं, पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन', अमेरिकी विदेश विभाग का बड़ा बयान
ट्रंप ने कहा कि हमने 13 सैनिकों को खो दिया और 42 बुरी तरह से घायल हो गए। कोई भी उनके बारे में बात नहीं करता। उनके पैर, हाथ, चेहरा बुरी तरह से घायल था। ऐसा कभी नहीं हुआ होता। ऐसा होना भी संभव नहीं था और हम उनके बाहर आने से पहले ही बाहर निकल गए होते। ट्रंप ने बाइडन प्रशासन के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी वापसी को विनाशकारी और अक्षम कहा।
ट्रंप ने पहले भी कहा था कि ऐसा नहीं है कि बाइडन पीछे हट रहे थे, बल्कि बाइडन जिस तरह से पीछे हट रहे थे, वह शर्मनाक था। शायद यह हमारे देश के इतिहास का सबसे शर्मनाक क्षण था। जब हम इसे रख रहे थे, तब यह बहुत बढ़िया होता। लेकिन वे वहां से ऐसे भागे कि कोई विश्वास ही नहीं कर सकता था।
ये भी पढ़ें: हार्वर्ड विवि विवाद के बीच अलबामा विश्वविद्यालय पहुंचे ट्रंप, छात्रों से कहा- इससे बेहतर जगह कोई और नहीं
उन्होंने कहा कि पुतिन ने यह देखा और कहा कि वाह यह बहुत बढ़िया समय है। मैं इसे लेने जा सकता हूं क्योंकि यह उनको पसंद था। मैं हमेशा यह देख सकता था। मैंने उनसे घंटों बात की। यह उनको पसंद था, लेकिन मैंने कहा, कि व्लादिमीर इसके बारे में सोचना भी मत। फिर उन्होंने इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा। लेकिन जब उन्होंने इसे खाली देखा, तो मुझे लगता है कि वास्तव में उन्हें कुछ अतिरिक्त साहस मिला और वे यहां आ गए।
बगराम एयरफील्ड अफगानिस्तान के परवान प्रांत में है। यह चारिकर शहर से लगभग 11 किलोमीटर और काबुल से 47 किलोमीटर दूर है। इस एयरफील्ड में 11,800 फुट का रनवे है जो बमवर्षक और बड़े मालवाहक विमानों की सेवा करने में सक्षम है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन