फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US stands strong with India against terrorism PM Modi has our full support says State Department

US: 'आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं, पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन', अमेरिकी विदेश विभाग का बड़ा बयान

Fri, 02 May 2025 09:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 May 2025 09:00 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पहलगाम हमले से उपजे तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से बात की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है।

विज्ञापन
US stands strong with India against terrorism PM Modi has our full support says State Department
एस जयशंकर और मार्को रुबियो - फोटो : एक्स@DrSJaishankar

विस्तार

अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका, भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन है। पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग का यह बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका से अपील की कि दोनों देश मिलकर काम करें और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कायम रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन


मार्को रुबियो ने जयशंकर से फोन पर की बात
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव पर करीब से नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने पाकिस्तान को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित करने का एलान कर दिया है। यूएस के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: हार्वर्ड विवि विवाद के बीच अलबामा विश्वविद्यालय पहुंचे ट्रंप, छात्रों से कहा- इससे बेहतर जगह कोई और नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को कायम रखने की अपील
ब्रूस ने कहा कि 'जैसा कि राष्ट्रपति ने बीते हफ्ते पीएम मोदी से बातचीत में अपना समर्थन दिया है। अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है और पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन है। ब्रूस ने कहा कि 'हमारी सरकार लगातार भारत और पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रही है। हमने दोनों देशों से जिम्मेदारी भरा व्यवहार करने की अपील की है।' भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत में मार्को रुबियो ने पहलगाम हमले पर दुख जताया। साथ ही इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है। साथ ही उन्होंने भारत को पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने की सलाह दी ताकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कायम रखा जा सके। पाकिस्तानी पीएम के साथ बातचीत में मार्को रुबियो ने पहलगाम हमले की जांच में भारत का सहयोग करने को कहा। 

ये भी पढ़ें- यूएस में अब सेना में भी छंटनी: हेगसेथ ने लागत कम करने के लिए नौकरियों में कटौती के दिए आदेश; ये बदलाव भी होंगे

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed