Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Astronomy Olympiad Indian students shine in Thailand winning five medals including two golds

अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान ओलंपियाड: थाईलैंड में भारतीय छात्रों ने लहराया परचम, दो गोल्ड समेत पांच मेडल जीते

Mon, 09 Nov 2026 09:58 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2026 09:58 PM IST
सार

थाईलैंड में आयोजित पांचवें इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स फॉर जूनियर्स में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए हैं। पांच सदस्यीय भारतीय दल ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में 25 देशों के 104 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
International Astronomy Olympiad Indian students shine in Thailand winning five medals including two golds
भारतीय छात्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स (एनसीएसएम) ने सोमवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड में आयोजित 'जूनियर्स के लिए खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर पांचवें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड' (आईओएए-जूनियर) में भारतीय छात्रों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। थाईलैंड के उबोन रत्चाथानी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच सदस्यीय भारतीय दल ने 25 देशों के प्रतिभागियों के साथ मुकाबला किया।

विज्ञापन


दो छात्रों ने जीते स्वर्ण, दो को रजत और एक को कांस्य पदक
पुडुचेरी के आदित्य विद्याश्रम रेजिडेंशियल स्कूल के सिद्धार्थ लक्षमीशा और गुजरात के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्वरा सृजल पटेल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, राजस्थान के कोटा स्थित मां भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आरना चापलोट और बागर स्थित केएस इंटरनेशनल एकेडमी के कृष्ण भास्कर ने रजत पदक हासिल किए। महाराष्ट्र के लॉर्ड्स पब्लिक स्कूल की अक्षरा गुलाब अंबोने ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


छात्रों की मेहनत और वैज्ञानिक सोच का मिला परिणाम
एनसीएसएम के महानिदेशक के. एस. मुरली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतना छात्रों के समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दृढ़ता को दर्शाता है।' रजत पदक जीतने वाले कृष्ण भास्कर ने पीटीआई को बताया कि वह खगोल भौतिकीविद् बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'यह एक यादगार अनुभव था... दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्रों के साथ बातचीत करना बहुत अच्छा रहा। हमें लगा जैसे हम एक ही परिवार हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 देशों के 104 छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
1 से 8 नवंबर के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में 25 देशों के 104 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनके साथ 53 टीम लीडर और पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली संस्था एनसीएसएम ने भारतीय दल की भागीदारी में मदद की। साथ ही, अपने 'जूनियर एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड' कार्यक्रम के जरिए छात्रों के चयन और उनकी तैयारी की जिम्मेदारी भी एनसीएसएम ने ही निभाई थी।


ये भी पढ़ें: चीन के बनाए बांध से पाकिस्तान में तबाही: खैबर पख्तूनख्वा में जलप्रलय की स्थिति; सुरंग में भरा पानी, काम बंद

प्रतियोगिता से पहले छात्रों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
एनसीएसएम के महानिदेशक मुरली ने बताया कि चुने गए 25 छात्रों को पिछले महीने सैद्धांतिक और अवलोकन संबंधी खगोल विज्ञान, समस्या समाधान और रात के आकाश के अवलोकन का प्रशिक्षण दिया गया था। एनसीएसएम अपने विज्ञान संग्रहालयों में 'एस्ट्रोनॉमी एजुकेशन सेंटर' भी चलाता है, जिनका उद्देश्य तारामंडलों, प्रदर्शनियों, आकाश के अवलोकन और व्याख्यानों के माध्यम से खगोल विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed