फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top official killed in explosion south of Beirut Hezbollah officials confirmed

Lebanon: बेरूत में विस्फोट, हमास के उप प्रमुख सहित चार आतंकियों की मौत, हिजबुल्लाह ने की पुष्टि

Wed, 03 Jan 2024 12:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Jan 2024 12:43 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक सालेह अल-अरौरी ने वेस्ट बैंक में संगठन का नेतृत्व किया था। युद्ध शुरू होने से पहले ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Top official killed in explosion south of Beirut Hezbollah officials confirmed
हमास के वरिष्ठ अधिकारी अरौरी की मौत। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के खिलाफ युद्ध जारी है। इस बीच बेरूत में एक विस्फोट हुआ, जिसमें फलस्तीनी आतंकावादी समूह हमास का उप-प्रमुख मारा गया। हमास और हिजबुल्लाह के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। हमास के उप-प्रमुख के साथ-साथ अन्य आतंकियों की भी मौत हुई है। हिजबुल्लाह का आरोप है कि यह एक ड्रोन हमला था। हमले के पीछे कथित तौर पर इस्राइल का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन


नेतन्याहू ने जान से मारने की दी थी धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक सालेह अल-अरौरी ने वेस्ट बैंक में संगठन का नेतृत्व किया था। युद्ध शुरू होने से पहले ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। हिजबुल्लाह के नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह ने कसम खाई है कि लेबनान में फलस्तीनी अधिकारियों को निशाना बनाने वाले इस्राइली हमले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमास के अधिकारी बासेम नईम ने पुष्टि करते हुए कहा है कि विस्फोट में अरौरी की मौत हो गई है। हिजबुल्लाह अधिकारियों ने भी नाम न छापने के शर्त पर मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सामने आया तबाही का वीडियो
हिजबुल्लाह का कहना है कि विस्फोट में कुल चार लोगों की मौत हो गई है। इस्राइली ड्रोन ने इस हमले को अंजाम दिया है। हमले से लेबनानी शहर और हिजबुल्लाह का गढ़ मुशरफीह भी दहल उठा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें आग दिखाई दे रही है। कुछ इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed