{"_id":"642f372214592b25ce0948ca","slug":"three-officers-were-killed-in-a-clash-with-militants-in-russia-ingushetia-region-while-on-duty-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: रूस में आतंकवादियों और पुलिस के बीच संघर्ष, तीन अधिकारियों की मौत, सात घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: रूस में आतंकवादियों और पुलिस के बीच संघर्ष, तीन अधिकारियों की मौत, सात घायल
Fri, 07 Apr 2023 02:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, मॉस्को
एएनआई, मॉस्को
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:48 AM IST
सार
क्षेत्रीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को ज्याजिकोव-यूर्ट बस्ती में एक सशस्त्र गिरोह के कई सदस्यों के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम ज्याजिकोव-यूर्ट गांव में तलाशी के लिए पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के इंगुशेतिया क्षेत्र में गुरुवार आतंकवादियों और पुलिस के बीच संघर्ष हो गया। आतंकवादियों की तरफ से की गई गोलीबारी में कम से कम तीन पुलिस के अधिकारी मारे गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
तास न्यूज एजेंसी ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि इंगुशेतिया के मालगोबेक जिले के ज्याजिकोव-यूर्ट की ग्रामीण बस्ती में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में तीन पुलिस अधिकारी मारे गए। इंगुशेतिया में संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) डिवीजन के अनुसार, गुरुवार को क्षेत्रीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को ज्याजिकोव-यूर्ट बस्ती में एक सशस्त्र गिरोह के कई सदस्यों के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम ज्याजिकोव-यूर्ट गांव में तलाशी के लिए पहुंची। उसी दौरान आतंकवादियों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। इसी बीच आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारियों पर स्वचालित हथियारों से गोलियां चला दीं।
पुलिसकर्मियों पर तीसरी बार आतंकवादियों ने किया हमला
रूसी मीडिया के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष के दौरान सात लोग घायल हुए है। पिछले एक सप्ताह में रूस के उत्तरी काकेशस में कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर यह तीसरा हमला है। रूसी सुरक्षा सेवाओं के साथ संबंध रखने के लिए जाने जाने वाले ज्याजिकोव-यूर्ट के गांव में अधिकारी घरों की जांच कर रहे थे, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मीडिया के मुताबिक, यहां के एक रिहायशी इलाके में सशस्त्र बलों और आतंकवादियों के बीच झड़पों की एक वीडियो भी सामने आई है।