फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three biggest diamonds of world found from South Africa mine

यह हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े हीरे, तीन तो दक्षिण अफ्रीका की खदान से मिले

Sun, 07 Apr 2019 01:42 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 07 Apr 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
three biggest diamonds of world found from South Africa mine
प्रतीकात्मक तस्वीर

दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से सबसे बड़ा हीरा मिला है। यह वही खान है जहां से एक सदी पहले दुनिया का सबसे बड़ा हीरा पाया गया था। खान के मालिक पीटर ने बताया कि यहां से 425 कैरेट का सफेद हीरा निकला है। दक्षिण अफ्रीका विश्व में हीरा खदानों के मामले में सबसे अग्रणी देश है। माना जाता है कि किंबरले यहां की प्रमुख ऐतिहासिक हीरा खदान है। आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे बड़े हीरों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन


1. स्टार ऑफ सिएरा लियोन- यह हीरा पहले नंबर पर आता है। इसका नाम अफ्रीका महाद्वीप के एक देश सिएरा लियोन पर रखा गया है। इसी जगह पर 969 कैरट का यह हीरा मिला था। इस हीरे को 17 टुकड़ों में तोड़ा गया था। इसका सबसे बड़ा टुकड़ा 54 कैरेट का है।
विज्ञापन

 
2. एक्सेलसियर डायमंड- दक्षिण अफ्रीका की खदान से ही यह हीरा मिला था। 995 कैरेट के इस हीरे को 20 टुकड़ों में तोड़ा गया था। इसका सबसे बड़ा टुकड़ा 70 कैरेट का है जिसे लगभग 16 करोड़ रुपये में बेचा गया। फिलहाल यह एक ब्रेसलेट में जड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. लेसेदी ला रोना- 2015- में लेसेदी ला रेना नाम का हीरा एक मजदूर को कनाडा की एक खदान में मिला था। इसका आकार टेनिस बॉल के बराबर का है। ग्रैफ डायमंड्स ज्वैलर ने इसे 300 करोड़ रुपये में खरीदा है।


4. कलिनन डायमंड- 1905 में यह हीरा दक्षिण अफ्रीका की खदान में मिला था। इस हीरे का नाम खान के मालिक 'सर थॉमस कलिनन' के नाम पर रखा गया है। ब्रिटेन के राजा को तोहफे में देने के बाद इसे दो टुकड़ों में तोड़ा गया। जिनका नाम 'ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका' और 'लेसर स्टार ऑफ अफ्रीका' रखा गया है।

5. लेसोथो हिल्स का हीरा- इसे दक्षिण अफ्रीका का पांचवा सबसे बड़ा हीरा माना जाता है। 910 कैरेट का यह हीरा दक्षिण अफ्रीका की लेसोथो पहाड़ियों पर मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed