फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain Violence Protests For Jailed Rapper Pablo Hasél: Thousands of people on the road in support of the jailed rap artist Pablo Hustle in Spain

Spain Violence: जेल में बंद रैप कलाकार पाब्लो हासेल के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Sun, 28 Feb 2021 01:08 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बार्सिलोना
पीटीआई, बार्सिलोना Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 28 Feb 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Spain Violence Protests For Jailed Rapper Pablo Hasél: Thousands of people on the road in support of the jailed rap artist Pablo Hustle in Spain
Spain Violence : रैप कलाकार पाब्लो हासेल के समर्थन में भीड़ - फोटो : twitter

अपने संगीत के माध्यम से आतंकवादी हिंसा की प्रशंसा करने और स्पेन में राजशाही का अपमान करने के आरोप में जेल में बंद एक रैप कलाकार पाब्लो हासेल के समर्थन में दक्षिणी यूरोपीय देश में इस हफ्ते हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बैनर तले स्पेन के कई नागरिकों ने एक कलाकार को उसके संगीत एवं ट्वीट के लिए जेल में बंद करने पर कड़ी आपत्ति जताई।

विज्ञापन


वे स्पेन के वामपंथी सरकार से अपने वादे को पूरा करने और पूर्ववर्ती रूढ़िवादी प्रशासन द्वारा पारित जन सुरक्षा कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे जिसका उपयोग हासेल एवं अन्य कलाकारों पर अभियोजन चलाने के लिए किया गया। हासेल को मंगलवार को सुनाई गई नौ महीने कारावास की सजा से स्पेन के युवक क्षुब्ध एवं निराश हैं। यूरोपीय संघ में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की दर स्पेन में ही है।
विज्ञापन


बार्सिलोना में प्रदर्शन के दौरान 26 वर्षीय छात्र पाब्लो कास्टीला ने कहा, मेरा मानना है कि पाब्लो हासेल और अन्य रैपर को इस सरकार द्वारा राजनीतिक रूप से हिरासत में लेना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर यह घोर हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed