फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The reason behind the forest fire in South Korea revealed, police registered a case against the suspect

South Korea Fire: दक्षिण कोरिया के जंगल में आग लगने की वजह आई सामने, पुलिस ने संदिग्ध के खिलाफ दर्ज किया मामला

Sun, 30 Mar 2025 10:53 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: बशु जैन Updated Sun, 30 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया के जंगल में लगी आग से 48 हजार हेक्टेयर में फैला इलाका नष्ट हो गया। 30 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 300 से ज्यादा संरचनाएं नष्ट हो गईं। पुलिस की जांच में आग लगने की वजह सामने आ गई है। आइए जानते हैं क्या है मामला। 

विज्ञापन
The reason behind the forest fire in South Korea revealed, police registered a case against the suspect
दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी

विस्तार

दक्षिण कोरिया के दक्षिणी इलाके के जंगल में लगी आग की वजह सामने आ गई है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच के दौरान एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि वह जब अपने रिश्तेदारों की कब्र की सफाई कर रहा था, तब उसने कब्र के ऊपर लटकी पेड़ की शाखाओं को सिगरेट के लाइटर से जलाया। इसके बाद तेज हवा से आग की लपटें उठीं और पूरे जंगल में तबाही मच गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में आग ने भारी तबाही मचाई। इस आग में 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि 300 से ज्यादा इमारतें और अन्य संरचनाएं नष्ट हो गईं। आग से 48 हजार हेक्टेयर में फैला इलाका नष्ट हो गया। पुलिस ने बताया कि उत्तरी ग्योंगसांग के उइसियोंग का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जांचकर्ताओं ने संदिग्ध व्यक्ति की बेटी से पूछताछ की। बेटी ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को अपने दादा-दादी की कब्र की सफाई करते वक्त उसके पिता ने कब्र के ऊपर लटकी पेड़ की शाखाओं को सिगरेट लाइट से जलाने की कोशिश की। इसे बाद आग कर लपटें हवा के साथ तेजी से फैल गईं और जंगल में आग लग गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अगले चार साल पढ़ने के लिए मत आइए अमेरिका', ट्रंप के फैसलों के बाद एक छात्र की पोस्ट पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध और उसकी बेटी दोनों की पहचान गुप्त रखी है। संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके का निरीक्षण करने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। देश में यह अब तक की सबसे बड़ी आग मानी जा रही है। अफसरों का कहना है कि मरने वालों में एक पायलट शामिल है। उसका हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने के प्रयासों के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके अलावा चार अग्निशमन कर्मी और अन्य श्रमिक तेज हवाओं के चलते लपटें बढ़ने से आग में फंसकर मर गए।


संंबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed