{"_id":"5fd281978ebc3e3eb532fbbe","slug":"the-number-of-corona-infected-in-the-world-is-close-to-7-crores-killed-more-than-15-78-lakhs-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अमेरिका में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 3000 से ज्यादा मौतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: अमेरिका में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 3000 से ज्यादा मौतें
Fri, 11 Dec 2020 01:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं कोरोना से 15.91 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, अमेरिका में कोरोना वायरस से एक दिन में होने वाली मौतों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। अमेरिका में शुक्रवार को कोरोना से रिकॉर्ड तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। रिकॉर्ड में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
अमेरिका जब कोविड-19 की वैक्सीन को मंजूरी देने के अंतिम चरण में पहुंच गया है, तब हालात बेहद खराब होते नजर आ रहे हैं। अमेरिका में लगातार 36वें दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2.24 लाख नए कोरोना मामले सामने आए। अमेरिका में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 3000 लोगों की मौत हो गई है। अब से पहले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इतने लोगों की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका : कोरोना वायरस संक्रमण से इस समय सबसे ज्यादा अमेरिका ही प्रभावित है। बीते 5 दिनों में 10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। 106,000 से ज्यादा लोग संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। ऐसे में देश के अस्पतालों पर दबाव काफी बढ़ गया है। स्वास्थ्यकर्मी बेहद बुरी स्थिति में काम कर रहे हैं, जो उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। बता दें कि अमेरिका में अब तक इस जानलेवा वायरस की वजह से 290,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के अलावा कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 54 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 848 लोगों ने दम तोड़ा है। बता दें कि दुनिया से सर्वाधिक कोरोना पीड़ित अमेरिका, भारत और ब्राजील में हैं जहां विश्व के 46 फीसदी मामले हैं और 39 फीसदी लोगों की मौतें हुई हैं।