{"_id":"5cfc53b4bdec2207786bb018","slug":"the-drawbacks-of-boeing-737-will-be-overcome-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में दूर होंगी बोइंग 737 की खामियां, दो बड़े हादसों के बाद कंपनी ने लिया फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तीन साल में दूर होंगी बोइंग 737 की खामियां, दो बड़े हादसों के बाद कंपनी ने लिया फैसला
Sun, 09 Jun 2019 06:02 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 09 Jun 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Boeing 737 (file)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान निर्माता कंपनी बोइंग अपने सबसे महत्वपूर्ण विमान बोइंग 737 मैक्स की खामियों को दूर करने के लिए तीन साल इंतजार करने की योजना बनाई है। हाल ही में बोइंग 737 मैक्स के दो बड़े हादसों के बाद बोइंग ने ये फैसला लिया है। कंपनी ने बताया कि दो प्रमुख सांसदों द्वारा शुक्रवार को कंपनी की समय सारिणी का खुलासा करने के बाद 2020 में कॉकपिट चेतावनी लाइट को ठीक करने की योजना बनाई गई है।
दरअसल, ओरेगन के सांसद पीटर डेफाजियो और वाशिंगटन के सांसद रिक लार्सन ने बोइंग और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से पूछा था कि सुरक्षा एजेंसी और एयरलाइंस को यह बताने में एक साल से ज्यादा का समय क्यों लगा कि मैक्स जेट्स का अलर्ट सेंसर काम नहीं करता। दरअसल विमान में एओए अलर्ट नामक एक सेंसर होता है, जो सामने से आ रही हवाओं के कारण विमान की नाक ऊपर या नीचे होने के बारे में पायलट को जानकारी देता है।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में अक्तूबर में लायन एयर की उड़ान और मार्च में इथियोपिया एयरलाइंस की उड़ान के दौरान विमान के सेंसर में खराबी आ गई थी, जिससे दोनों ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में कुल 346 लोगों की मौत हो गई थी।