{"_id":"5f1f22104dde65077723bfe1","slug":"the-case-related-to-spying-of-julian-assange-will-be-heard-in-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में होगी असांजे के जासूसी कराने से जुड़े मामले की सुनवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेन में होगी असांजे के जासूसी कराने से जुड़े मामले की सुनवाई
Tue, 28 Jul 2020 12:20 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
जूलियन असांजे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन की राष्ट्रीय अदालत विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की जासूसी कराने से जुड़े एक मामले में गवाहों के बयान दर्ज करेगी। इस संबंध में जांच चल रही है कि क्या स्पेन की एक कंपनी ने असांजे की उस वक्त जासूसी कराई थी, जब वे लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में थे।
विज्ञापन
अदालत इसकी जांच करवा रही है कि स्पेन के नागरिक डेविड मोरालेस और जासूसी करनेवाली कंपनी ग्लोबल एसएल सुरक्षा एजेंसी ने क्या असांजे की गोपनीयता का उल्लंघन किया और दूतावास में उनसे मिलने के लिए आने वालों की जानकारी जुटाई। अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक खुफिया सूचना मिली थी कि मोरालेस की कंपनी ने ये सूचनाएं एकत्र कर तीसरे पक्ष को सौंप दी।
विज्ञापन
पिछले साल दूतावास से निकाले जाने के बाद से असांजे ब्रिटेन की गिरफ्त में हैं। वह अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। विकीलीक्स की गतिविधियों के लिए वहां पर उनके खिलाफ जासूसी का मुकदमा चल सकता है ।
विज्ञापन