{"_id":"5c5d7dd8bdec22736f4a7fdf","slug":"teenager-committed-suicide-instagram-remove-posts-that-harm-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी आत्महत्या: इंस्टाग्राम खुद को नुकसान पहुंचाने वाले पोस्ट पर कसेगा लगाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किशोरी आत्महत्या: इंस्टाग्राम खुद को नुकसान पहुंचाने वाले पोस्ट पर कसेगा लगाम
Fri, 08 Feb 2019 06:32 PM IST
अमित मंडल
भाषा, सैन फ्रांसिस्को
भाषा, सैन फ्रांसिस्को
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
instagram
ब्रिटेन में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के बाद सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम ने खुद को नुकसान पहुंचाने वाले पोस्टों पर लगाम कसने की घोषणा की है। इंस्टाग्राम तस्वीरें साझा करने वाला सोशल मीडिया मंच है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी और ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने गुरुवार को बैठक की थी। इसके बाद इंस्टाग्राम ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
ब्रिटिश किशोरी मोइली रसेल ने 2017 में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। 14 साल की किशोरी के सोशल मीडिया इतिहास से पता लगा कि वह अवसाद और आत्महत्या से जुड़े एकाउंट को फॉलो करती थी। इस घटना के बाद ब्रिटेन में बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर माता-पिता के नियंत्रण और नियमन को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई थी।
विज्ञापन