फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tammy Bruce says President Trump clear stance Iran cannot be allowed to have nuclear weapons

West Asia Unrest: 'ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं...', ट्रंप के समझौते की बात पर भी बोलीं टैमी ब्रूस

Wed, 18 Jun 2025 01:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 01:31 AM IST
सार

ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख स्पष्ट है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने ईरान के साथ ट्रंप के परमाणु समझौते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हर देश को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। 

विज्ञापन
Tammy Bruce says President Trump clear stance Iran cannot be allowed to have nuclear weapons
टैमी ब्रूस, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब-एएनआई

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद ही ट्रंप ने यह साफ कर दिया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ब्रूस ने आगे कहा कि ट्रंप सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में अमेरिकी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। इसी मकसद से, विदेश विभाग ने 'मध्य पूर्व टास्क फोर्स' का गठन किया है। यह अमेरिका के नागरिकों, दूतावासों, कर्मचारियों और अन्य राजनयिक कामों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। इसके अलावा, अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रखने के लिए, हमने इस क्षेत्र के अलग-अलग देशों के लिए 30 से ज्यादा सुरक्षा चेतावनियां जारी की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi: जी-7 समिट में पीएम मोदी ने की कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर जोर



हर देश को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार
ब्रूस के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि हर देश को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। वह सिर्फ मदद की पेशकश करते हैं, और यह उस देश पर निर्भर है कि वह मदद लेना चाहता है या नहीं। ब्रूस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति और अमेरिका को फिर से महान बनाने की बात करते हैं, और यह उनकी प्राथमिकता में है। ब्रूस ने कहा, 'मैं किसी दूसरे देश के फैसलों पर कुछ नहीं कहूंगी। यह उनका अधिकार है। लेकिन हमें खुशी है कि हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति है जो दूसरों की मदद करने को तैयार है।'


ये भी पढ़ें: Israel-Iran Row: मध्य पूर्व में ट्रंप ने भेजे युद्धपोत-लड़ाकू विमान, इस्राइल-ईरान तनाव के बीच की सैन्य तैनाती



ट्रंप ही बता सकते हैं मध्य पूर्व में आगे क्या होने वाला है
मध्य पूर्व के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता ब्रूस ने कहा कि मैं यह नहीं बताऊंगी कि राष्ट्रपति ट्रंप क्या कहते हैं या ट्वीट करते हैं। वे बहुत खुले और साफ-साफ बोलने वाले व्यक्ति हैं। वही सबसे बेहतर बता सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed