फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Iran tensions Pentagon sends warplanes, aircraft carrier to Middle East News In Hindi

Israel-Iran Row: मध्य पूर्व में ट्रंप ने भेजे युद्धपोत-लड़ाकू विमान, इस्राइल-ईरान तनाव के बीच की सैन्य तैनाती

Tue, 17 Jun 2025 11:30 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 11:30 PM IST
सार

इस्राइल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में मजबूती से अपनी सैन्य ताकतों की तैनाती शुरू कर दी है। इसके तहत अमेरिकी रक्षा एजेंसी पेंटागन ने अपने विशाल यूद्धपोत और लड़ाकू विमान मध्य पूर्व में भेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Israel-Iran tensions Pentagon sends warplanes, aircraft carrier to Middle East News In Hindi
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : X / @SecDef

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से रक्षात्मक हैं और अमेरिका सिर्फ स्थिति पर नजर रख रहा है, सीधे तौर पर इस्राइल की सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं है।

विज्ञापन

वहीं मामले में पेंटागन के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि मध्य पूर्व में करीब 40,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बीते 16 जून को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि हम क्षेत्र में मजबूत और रक्षात्मक स्थिति में हैं, और शांति की दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
साथ ही मामले में एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान को स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। हालांकि अब तक कोई सीधा हमला नहीं हुआ है, लेकिन अमेरिका ने इसे लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  US: 'अमेरिका को पता है कहां छिपे हैं खामनेई, आत्मसमर्पण करे ईरान', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

अब समझिए अमेरिका ने मध्य पूर्व में क्या-क्या भेजे
अब बात अगर अमेरिका की तरफ से मध्य पूर्व में भेजे गए युद्धपोत और लड़ाकू विमान की करे तो इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत को मध्य पूर्व में मजबूती से तैनात करना शुरू कर दिया है।

इसके तहत अमेरिका ने यूरोप से एयर-रिफ्यूलिंग टैंकर्स (हवा में ईंधन भरने वाले विमान) को मध्य पूर्व भेजा है, जो वहां लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन देकर लंबे समय तक उड़ान में रहने में मदद करेंगे। इन टैंकर विमानों की भरपाई के लिए अमेरिका ने अपने 21 टैंकर विमान अमेरिका से यूरोप भेजे हैं।


ये भी पढ़ें:- Conflict: क्यों ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकानों को छू भी नहीं सका इस्राइल, तबाही के लिए US से कौन सा खास हथियार मांगा?

यूएसएस निमिट्ज नामक एयरक्राफ्ट मध्य पूर्व के लिए रवाना
इसके अलावा, यूएसएस निमिट्ज नामक विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर मध्य पूर्व की ओर रवाना हो चुका है और एक सप्ताह के भीतर वहां पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में अमेरिका ने यूएसएस कार्ल विंसन को यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा था।

वहीं मई में अमेरिका ने B-52 और B-2 जैसे घातक बॉम्बर्स को डिएगो गार्सिया नौसैनिक अड्डे (भारत के पास स्थित अमेरिकी बेस) पर तैनात किया। खास बात यह है कि B-2 बमवर्षक बंकर बस्टर बम ले जाने में सक्षम हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed