फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Erode rally Palaniswami targets DMK government Stalin and former CM Panneerselvam

Tamil Nadu: 'आठ करोड़ लोगों का शोषण कर रहे स्टालिन', रैली में प्लानीस्वामी बोले- पन्नीरसेल्वम ने धोखा दिया

Sun, 08 Mar 2026 07:51 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 07:51 PM IST
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले ईरोड रैली में एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम को ‘बी-टीम’ बताया। साथ ही सीएम स्टालिन पर तमिलनाडु के आठ करोड़ लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने डीएमके पर परिवारवादी राजनीति का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Tamil Nadu Erode rally Palaniswami targets DMK government Stalin and former CM Panneerselvam
 के पलानीस्वामी, एआईएडीएमके के महासचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां और आरोप-प्रत्यारोप की भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसी बीच ईरोड में रविवार को ईरोड में हुई रैली में एआईएडीएमके (AIADMK) के महासचिव के पलानीस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओ.पी.एस) पर तीखे हमले किए और सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘बी-टीम’ होने का आरोप ओ.पी.एस पर सही साबित हुआ और जिन्होंने भी एआईएडीएमके को धोखा दिया और पार्टी से बाहर हो गए।

विज्ञापन

पलानीस्वामी ने कहा कि ओ.पी.एस ने अब डीएमके में शरण ली है, जिसे एआईएडीएमके संस्थापक एम.जी.आर. ने ‘दुष्ट ताकत’ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके के उकसावे पर ओ.पी.एस ने एआईएडीएमके नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए, लेकिन वे कानूनन नाकाम रहे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: 'नरेंद्र मोदी 2024 में इसी मतदाता सूची से PM बने, इसलिए इस्तीफा दें', बंगाल SIR पर बरसीं सीएम ममता

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमके पर लगाए परिवारवादी राजनीति करने का आरोप
एआईएडीएमके प्रमुख ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता भी एआईएडीएमके में चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन डीएमके में सिर्फ करुणानिधि के परिवार के लोग ही ऊंचे पदों पर पहुंचते हैं। उन्होंने डीएमके पर परिवारवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार आठ करोड़ लोगों का शोषण कर रहा है और एआईएडीएमके का लक्ष्य यही परिवार हराना है।



पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्टालिन का शासन महिलाओं, बच्चों और युवाओं के खिलाफ अपराध और गांजा जैसी समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने पूर्व एआईएडीएमके नेता ओ.पी.एस और वी. सेंटिलबालाजी को ‘बैंक नोट की तरह’ बताया जिनकी अब कोई वैल्यू नहीं है।

ये भी पढ़ें:- न्यायिक हिरासत में युवक की मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, पुलिस पर बेरहमी और जातिवादी उत्पीड़न का आरोप

पलानीस्वामी ने ओ.पी.एस को बताया स्वार्थी
पलानीस्वामी ने रैली में कहा कि हम अपनी पार्टी की रक्षा करेंगे, लेकिन आपकी पार्टी की कोई रक्षा नहीं कर सकता क्योंकि आपने खुद स्वार्थी ओ.पी.एस को स्वीकार किया। उन्होंने डीएमके को कांग्रेस का ‘गुलाम’ करार दिया और याद दिलाया कि करुणानिधि के समय भी कांग्रेस ने डीएमके को दबाया। रैली में पलानीस्वामी ने डीएमके पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या एक परिवार की सत्ता के कारण आम लोग इसकी कीमत चुकाते रहेंगे और क्या ऐसी पार्टी को सत्ता में बने रहने देना सही है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed