फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Madurai Youth dies judicial custody parents accuse police of brutality and caste-based harassment

न्यायिक हिरासत में युवक की मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, पुलिस पर बेरहमी और जातिवादी उत्पीड़न का आरोप

Sun, 08 Mar 2026 06:55 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 06:55 PM IST
सार

तमिलनाडु के मदुरई के राजाजी अस्पताल में 26 वर्षीय युवक की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि मनामदुरई पुलिस ने अक्षय को जंगल में ले जाकर पत्थरों से मारा और जातिवादी गालियां दीं।

विज्ञापन
Tamil Nadu Madurai Youth dies judicial custody parents accuse police of brutality and caste-based harassment
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार को मदुरई के सरकारी राजाजी अस्पताल में हाईटेंशन का माहौल रहा, जब 26 वर्षीय युवक आकाश डेलिसन की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। मृतक को मनामदुरई पुलिस ने शुक्रवार को जायन नगर में हुए सिकल हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अक्षय के पैर में गिरने से फ्रैक्चर हुआ था, जब वह गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे 18 मार्च तक रिमांड पर भेजा और इलाज के लिए राजाजी अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया। रविवार सुबह उसकी सांस लेने में दिक्कत हुई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Parliament: कल से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के माता-पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
हालांकि दूसरी ओर मृतक के माता-पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अक्षय को एक जंगल में ले जाकर पत्थरों से मार-मारकर उसकी हड्डियां तोड़ दीं और जातिवादी गालियां दीं। माता ने दावा किया कि पुलिस ने पहले भी परिवार को धमकी दी थी कि अगर तुम्हारा बेटा हमारे हाथ लगेगा, तो हम उसे मार देंगे।


परिवार का शव लेने से इनकार
इतना ही नहीं मृतक अक्षय की मौत के बाद परिवार ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है और मांग की है कि इस मामले में वीसीके के अध्यक्ष और सांसद थोल थिरुमावलवन व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें। इसी बीच, मानवाधिकार कार्यकर्ता हेनरी टिफाग्ने ने वीडियो बयान में इस पुलिस बर्बरता की निंदा की और कहा कि यह 26वां कस्टोडियल डैथ है।

ये भी पढ़ें:- Bengal Protocol Row: सीएम ममता का पलटवार, कहा- बंगाल को निशाना बनाया जा रहा, नहीं हुआ प्रोटोकॉल का उल्लंघन

घटना के इलाके में तनाव

घटना ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है, खासकर हाल ही में उसी पुलिस क्षेत्र में मंदिर के पुजारी अजीत कुमार की हत्या के बाद। मदुरई अस्पताल के शव गृह के बाहर भारी पुलिस तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी परिवार और समुदाय के नेताओं से वार्ता कर विरोध को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। शव फिलहाल अस्पताल के मोर्चुअल में सुरक्षित रखा गया है और मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच शुरू की जाएगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed