{"_id":"676b77dca6a5d5a87a0182cc","slug":"syria-s-tone-changed-after-the-coup-told-iran-do-not-spread-anarchy-in-the-country-respect-the-people-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syria: तख्तापलट के बाद बदले सीरिया के सुर, ईरान से कहा- देश में अराजकता न फैलाए, लोगों की इच्छा का सम्मान करे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Syria: तख्तापलट के बाद बदले सीरिया के सुर, ईरान से कहा- देश में अराजकता न फैलाए, लोगों की इच्छा का सम्मान करे
Wed, 25 Dec 2024 08:41 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:41 AM IST
सार
दिसंबर के शुरुआती दिनों में सीरिया में तख्तापलट हो गया और विद्रोही समूहों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। इसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को कहा था कि सीरिया के युवाओं को असुरक्षा की योजना बनाने वालों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। इसे लेकर सीरिया के नए विदेश मंत्री असद हसन अल शिबानी ने ईरान को सख्त जवाब दिया है।
विज्ञापन
सीरिया के नए विदेश मंत्री असद हसन अल शिबानी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तख्तापलट के बाद सीरिया के ईरान को लेकर सुर बदलने लगे हैं। सीरिया के नए विदेश मंत्री असद हसन अल शिबानी ने ईरान को सख्त जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ईरान सीरिया में अराजकता न फैलाए। बल्कि सीरिया के लोगों की इच्छा और देश की नई सत्ता का सम्मान करे।
एक्स पर किए गए पोस्ट में शिबानी ने लिखा कि ईरान को सीरिया के लोगों की इच्छा, देश की नई सत्ता और सुरक्षा का सम्मान करना चाहिए। हम ईरान को आगाह करते हैं कि वे देश में अराजकता न फैलाएं। सीरिया के नए विदेश मंत्री का यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के भाषण के जवाब में आया है।
ईरानी नेता ने क्या कहा था
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को कहा था कि उनके देश की कोई छद्म सेना नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें कार्रवाई करनी होगी तो वे खुद कर लेंगे। खामेनेई ने कहा था कि अनुमान है कि सीरिया में भी एक मजबूत और सम्माननीय समूह उभरेगा, क्योंकि आज सीरिया के युवाओं के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। उनके स्कूल, विवि, घर और सड़कें असुरक्षित हैं। युवाओं को असुरक्षा की योजना बनाने वालों और उसे लागू करने वालों के खिलाफ दृढ़ता के साथ खड़े होने की जरूरत है और उन पर जीत हासिल करनी चाहिए।
विज्ञापन
सीरिया में खत्म हुआ बशर का शासन
दिसंबर के शुरुआती दिनों में सीरिया में तख्तापलट हो गया और विद्रोही समूहों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही सीरिया में पांच दशकों से चला आ रहा बशर अल असद और उनके परिवार का शासन खत्म हो गया। तख्तापलट के बाद बशर अल असद अपने करीबी सहयोगियों के साथ देश छोड़कर भाग गए। बशर के रूस भागने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बशर अल असद 8 दिसंबर को सीरिया के तट पर स्थित रूस के एयरफील्ड से मॉस्को के लिए रवाना हो गए थे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन