पाक से नहीं होगी कोई बात, 29 को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगी सुषमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। जहाँ वे अपने वैश्विक समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी। भारतीय विदेश मंत्री 29 सितंबर (शनिवार) की सुबह महासभा को संबोधित करेंगी।
24 सितंबर (सोमवार) को, यूएनजीए नेल्सन मंडेला शांति शिखर सम्मेलन के नाम से जाना जाने वाला नेल्सन मंडेला के जन्म की शताब्दी के सम्मान में वैश्विक शांति पर उच्च स्तरीय पूर्ण बैठक आयोजित करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर उनके पहुंचने की जानकारी दी।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में भाग लेने और कई द्विपक्षीय, बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची हैं।' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एक सप्ताह की व्यस्तता से भरी कूटनीति के लिए मंच तैयार है। विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में हिस्सा लेने के साथ ही अपने वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें भी करेंगी।
संयुक्त राष्ट्र की आम चर्चा मंगलवार (25 सितंबर) को शुरू होगी। संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के नेता वैश्विक निकाय को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। ट्रंप का महासभा का यह दूसरा संबोधन होगा।
Setting the stage for a week of hectic diplomacy! EAM @SushmaSwaraj arrives in New York to attend the 73rd Session of the #UnitedNations General Assembly and participate in several bilateral, plurilateral and multilateral meetings. pic.twitter.com/UcINJtzwCd
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) September 22, 2018
भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता रद्द
इससे पहले, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच बैठक के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। बता दें कि यूएनजीए के इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी मुलाकात करने वाली थी। हालांकि, भारत ने जम्मू-कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की बर्बर हत्या और आतंकवादी बुरहान वानी का ‘महिमामंडन’ करते हुए डाक टिकट जारी करने का हवाला देते हुए बैठक को रद्द कर दिया था।
कुरैशी 29 सितंबर की दोपहर महासभा को संबोधित करेंगे। इसी मंच पर भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता होने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकतों की वजह से भारत ने इस बातचीत से इनकार कर दिया। भारत के साथ वार्ता रद्द होने से बौखलाए पाकिस्तान ने इस कदम की आलोचना की है।