फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   surgical strike in pakistan balakot and debate on electronic media

बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कैसा है पाकिस्तान टीवी चैनलों के प्राइम टाइम का हाल

Tue, 26 Feb 2019 10:07 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 26 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
surgical strike in pakistan balakot and debate on electronic media
बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक

बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के कैंप पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। इस हमले ने पाकिस्तान को शर्मसार किया है। अब वह धमकियां देकर और बहाने बनाकर भारत से बदला लेने की बात कह रहा है। पाकिस्तानी मीडिया भी सरकार और सेना के सुर में सुर मिला रही हैं। कैसा है पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हाल जानिए। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में सरकार और सेना तो सर्जिकल स्ट्राइक को नकार रही है, लेकिन तमाम टीवी चैनल बदला लेने के अंदाज में टीवी स्टूडियो में बहस में जुटे हैं। प्राइम टाइम में भारत का सर्जिकल स्ट्राइक ही बहस का मुद्दा बना हुआ है। जियो टीवी में हुए कार्यक्रम में बहस में शामिल मेहमान, नेता भारत के खिलाफ पाक सेना की कार्रवाई की आस में नजर आए। मेहमान बिल्कुल मानने को तैयार नहीं थे कि वहां किसी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, इनका मानना था कि भारतीय वायुसेना ने सीमा का उल्लंघन जरूर किया है और इसी का जवाब दिया जाना चाहिए। यहां पर कार्यक्रम तो इस बात पर था कि ओआईसी ने पहली बार भारत को मेहमान के तौर पर क्यों बुलाया, लेकिन बहस की दिशा बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की ओर मुड़ गई।  
विज्ञापन


समा टीवी में माहौल इससे भी गर्म दिखा। यहां खुद एंकर ही भड़काऊ अंदाज में बात करती दिखीं। बहस में शामिल मेहमान भारत से बदला लेने पर उतारू दिखे। मेहमानों का कहना था कि पाकिस्तान इस हमले का बदला जरूर लेगा और अचानक लेगा। बता दें कि पाक सेना की ओर से भी आज यही कहा गया था। कुछ मेहमानों का कहना था कि भारतीय विमानों को जाने कैसे दिया गया। भारी नाकामी के बावजूद बहस में शामिल मेहमान अपनी सेना का गुणगान करते रहे। एकता का राग अलापते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक्सप्रेस न्यूज में भी माहौल ऐसे ही दिखा। प्राइम टाइम बहस के दौरान मेहमान और एंकर का सुर एक ही था, भारत से बदला लिया जाए। हालांकि इनका ये भी कहना था कि हमले जैसा कुछ हुआ ही नहीं। लेकिन बदला लेने की बात कहते रहे। भारत को भरपूर जवाब देने की बात होती रही। बहस में शामिल मेहमान पाकिस्तान की महानता का एहसास लगातार दिलाते रहे, साथ ही ओआईसी में भारत को न्योते का दर्द भी उनके बयानों से छलकता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed