फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Support for Xi Jinping third term Today, ex-president Jintao forcefully evicted from Communist Party summit

सियासी ड्रामा: शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को समर्थन आज, ताजपोशी से पहले विरोधियों को लगाया किनारे

Sun, 23 Oct 2022 05:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Oct 2022 05:24 AM IST
सार

चीन में कांग्रेस की बैठक में बड़ा ड्रामा हुआ। चीन के ग्रेट हॉल में पार्टी कांग्रेस के समापन समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ (79) को जबरन उठाकर बाहर कर दिया गया। यही नहीं, शी के धुर विरोधी रहे प्रधानमंत्री ली केकियांग को 20वीं कांग्रेस के अंतिम दिन केंद्रीय समिति से हटा दिया गया। केकियांग पार्टी गतिविधियों से रिटायर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Support for Xi Jinping third term Today, ex-president Jintao forcefully evicted from Communist Party summit
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में राष्ट्रपति शी को तीसरा कार्यकाल दिए जाने का प्रस्ताव शनिवार की बैठक में पेश किया गया जिस पर रविवार को अंतिम मुहर लगना तय माना जा रहा है। पार्टी कांग्रेस में शनिवार को केंद्रीय समिति का चुनाव करने और राष्ट्रपति को ज्यादा अधिकार देने के लिए संविधान में संशोधन समेत कई प्रस्ताव पारित करने के बाद सप्ताह भर से चल रहा सत्र समाप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता शी ने की। अब रविवार को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक होगी। 

विज्ञापन


जिनपिंग ने ताजपोशी से पहले विरोधियों को लगाया किनारे
इससे पहले चीन में कांग्रेस की बैठक में बड़ा ड्रामा हुआ। चीन के ग्रेट हॉल में पार्टी कांग्रेस के समापन समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ (79) को जबरन उठाकर बाहर कर दिया गया। यही नहीं, शी के धुर विरोधी रहे प्रधानमंत्री ली केकियांग को 20वीं कांग्रेस के अंतिम दिन केंद्रीय समिति से हटा दिया गया। केकियांग पार्टी गतिविधियों से रिटायर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति जिंताओ ग्रेट हॉल में आगे की सीट पर बैठे थे और उनके सामने शी जिनपिंग बैठे थे। कुछ देर के बाद सुरक्षाकर्मियों ने जिंताओ को जबरन पकड़कर बाहर निकाल दिया। पूर्व राष्ट्रपति ने कुछ समझाना भी चाहा, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्हें किन हालात में निकाला गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिंताओ को जिनपिंग और केकियांग के कंधों पर हाथ रखते हुए देखा गया। जिंताओ 2013 में सेवानिवृत्त हो गए थे और इन दिनों बीमार हैं। शी उनके बाद राष्ट्रपति बने थे। उधर, चीनी प्रधानमंत्री व देश के दूसरे शीर्ष अधिकारी ली केकियांग समेत 4 अन्य नेताओं को पार्टी की सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के लिए होने वाले चुनाव में जगह नहीं दी गई है। शनिवार को चुनी गई समिति के 205 नए सदस्यों की सूची में भी इनका नाम नहीं है। जिनपिंग अब देश के सबसे शक्तिशाली नेता हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजीवन सत्ता में रह सकते हैं शी
जिनपिंग पार्टी संस्थापक माओत्से तुंग के बाद पहले चीनी नेता होंगे, जो सत्ता में तीसरे कार्यकाल तक कायम रहेंगे।  पर्यवेक्षकों का कहना है कि जिनपिंग माओ की तरह जीवनपर्यंत सत्ता में बने रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed