{"_id":"66e4fffa5d02df29e10f0ab9","slug":"sunita-williams-said-we-could-return-on-earth-with-boeing-starliner-now-struck-at-iss-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunita Williams: 'हम स्टारलाइनर से वापस आ सकते थे...', धरती पर वापस न लौटने पर छलका सुनीता विलियम्स का दर्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sunita Williams: 'हम स्टारलाइनर से वापस आ सकते थे...', धरती पर वापस न लौटने पर छलका सुनीता विलियम्स का दर्द
Sat, 14 Sep 2024 08:55 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:55 AM IST
सार
शुक्रवार को सुनीता विलियम्स ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम स्टारलाइनर से वापस लौट सकते थे, लेकिन अंतरिक्षयान की तकनीकी खामी को दूर करने के लिए हमारे पास समय नहीं था।'
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष में फंसे होने का दर्द छलका है और उन्होंने कहा है कि बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्षयान उन्हें वापस धरती पर ला सकता था। गौरतलब है कि स्टारलाइनर बीते हफ्ते ही धरती पर वापस लौटा है। सुनीता विलियम्स ने कहा है कि अगर और समय होता तो वो लोग भी स्टारलाइनर से वापस धरती पर लौट सकते थे। अभी सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर अगले साल फरवरी में धरती पर लौट सकते हैं।
सुनीता विलियम्स ने कहा- हम स्टारलाइनर से लौट सकते थे
बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्षयान ने अपने पहले क्रू मिशन पर बीती 5 जून को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। इस यान से सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। दोनों को मिशन पूरा कर आठ दिन बाद ही धरती पर लौटना था, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्षयान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते दोनों अंतरिक्षयात्रियों का स्टारलाइनर से वापस आना टाल दिया गया। जिसके चलते अब कई महीनों के लिए दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर फंस गए हैं। अब शुक्रवार को सुनीता विलियम्स ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम स्टारलाइनर से वापस लौट सकते थे, लेकिन अंतरिक्षयान की तकनीकी खामी को दूर करने के लिए हमारे पास समय नहीं था। बहरहाल अब हमें इस बारे में सोचना छोड़कर अगले अवसर को देखना चाहिए।'
अंतरिक्ष से वोट करेंगी सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें आईएसएस पर रहना अच्छा लगता है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएसएस पर रहना उनके लिए इतना मुश्किल नहीं है क्योंकि वह पहले भी अंतरिक्ष में समय बिता चुके हैं। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाएंगे। बुच विल्मोर ने कहा कि 'हमने बैलेट पेपर भेजने की मांग की है और यह बेहद अहम जिम्मेदारी है, जो बतौर अमेरिकी नागरिक हम सभी को निभानी चाहिए।' सुनीता विलियम्स ने कहा कि 'वह अंतरिक्ष से वोट देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष में अधिक वक्त बिताने को मिला...
मुझे अंतरिक्ष में रहना बहुत पसंद है। मुझे यहां रहकर खुशी मिलती है। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने शुक्रवार देर रात अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से एक प्रेंस काॅन्फ्रेस के दौरान यह बात कही। वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ 100 दिन से अंतरिक्ष में फंसी हैं। जब उनसे पूछा गया कि तय वक्त पर धरती पर वापसी न होने से क्या वह मायूस हैं तो उन्होंने जवाब दिया, ईमानदारी से कहूं मैं यहां बेहद खुश हूं। यह घर जैसा ही है। हम यहां अपने दोस्तों के साथ हैं, हमें घर जाने के लिए सवारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि वह आईएसएस पर अगले कुछ महीने बिताने के लिए उत्सुक हैं।
मैसाचुसेट्स की रहने वाली विलियम्स ने अपनी मां, पति दो कुत्तों और दोस्तों का जिक्र करते हुए कहा,हम हमेशा अपने परिवारों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शरद ऋतु के लाल और पीले रंग के बीच न्यू इंग्लैंड के सेब-तोड़ने के मौसम की याद आएगी, लेकिन उन्हें अंतरिक्ष से इसकी तस्वीरें लेने की उम्मीद है। विलियम्स साप्ताहिक तौर पर डायरी भी लिख रही है। इसे वह नियमित रूप से अपने प्रियजनों को भेजती हैं। वह अंतरिक्ष में रहने के मौके को खुद के अंदर झांकने और उम्मीद की एक किरण के तौर पर देखती हैं। हाल ही में आईएसएस की कमांडर बनाई गई विलियम्स ने कहा,मेरे लिए यह कल्पना करना वास्तव में मुश्किल है कि पृथ्वी पर लोग मिलजुल कर नहीं रह सकते। यह इकलौता ग्रह है जो हमारे पास है,और हम सभी को असल में खुश होना चाहिए कि हम वहां एक साथ हैं क्योंकि यही हमारी जगह है।
फरवरी 2025 में स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन से लौटेंगे धरती पर
विलियम्स (58) और विल्मोर (61)अपने आगे बढ़े हुए मिशन में रमते हुए दिख रहे हैं। इसमें अंतरिक्ष में रहने के असर से निपटने के लिए रोजाना व्यायाम और अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के पूर्ण सदस्यों के तौर पर अतिरिक्त कर्तव्य शामिल हैं। विलियम्स और विल्मोर सात अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आईएसएस पर रह रहे हैं। दोनों के अब फरवरी 2025 में स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन पर पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। दोनों ही उस वक्त तक आठ महीने अंतरिक्ष में रह चुके होंगे,हालांकि नासा उन्हें फंसे हुए कहने पर एतराज जताता है।
हमारा काम था बोइंग स्टारलाइनर सुरक्षित वापस भेजना
विलियम्स और विल्मोर ने शुक्रवार को आईएसएस से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। यह जून से उनका घर है। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान ने 5 जून को स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भर 6 जून को आईएसएस पहुंचा था, हालांकि इसमें तकनीकी परेशानियां पेश आने से दोनों 8 दिनों की योजनाबद्ध यात्रा से घर नहीं आ सके। हालांकि इस प्रेस कांफ्रेस के ठीक एक हफ्ते पहले बगैर उन्हें लिए बोइंग स्टारलाइनर 6 सितंबर को पृथ्वी पर लौट आया है। जब विलियम्स से पूछा गया कि खुद के बगैर स्टारलाइनर को आईएसएस से रवाना होते देखना मुश्किल रहा होगा, तो विलियम का जवाब था कि उन्हें यह पक्का करने का काम सौंपा गया था कि यह सुरक्षित तरीके से आईएसएस से निकल जाए। हम अपनी आंखों के सामने अपने अंतरिक्ष यान को उड़ते हुए देखने का सुकून था। विलियम्स ने कहा कि वह और विल्मोर नौसेना में काम कर चुके हैं इसलिए उन्हें तैनाती में बदलाव होने पर हैरानी नहीं होती। यह जोखिम भरा है, लेकिन पेशे में ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि मुश्किलों के बावजूद वे अंतरिक्ष में अधिक वक्त बिताने के लिए एहसानमंद महसूस करते हैं।
अंतरिक्ष से चुनेंगे अमेरिका का राष्ट्रपति
शुक्रवार की प्रेस कांफ्रेस में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आईएसएस से वोट देने को लेकर खासे उत्साहित दिखे। यहां से विलियम्स, ने पत्रकारों से कहा नागरिकों के रूप में यह हमारा बहुत महत्वपूर्ण कर्तव्य है और (मैं) अंतरिक्ष से मतदान करने में सक्षम होने के लिए उत्सुक हूं, जो बहुत अच्छा है। टेक्सास नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से वोट देने की मंजूरी देता है, और मतपत्र कुछ हफ्ते में आईएसएस पहुंच जाएंगे।