Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudan Gurung Nepal Youth Protest Face of Student Movement left his event career to become a social worker

Nepal Protest: कौन है सुदन गुरुंग? जो इवेंट करियर छोड़ बना सामाजिक कार्यकर्ता और फिर हिला दी नेपाल की सत्ता

Tue, 09 Sep 2025 08:45 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 09 Sep 2025 08:45 PM IST
सार

सुदन गुरुंग नेपाल के छात्र आंदोलन का चेहरा बन गए हैं। उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट करियर छोड़कर सामाजिक कार्य शुरू किया और 'हमि नेपाल' नाम की एनजीओ बनाई। गुरुंग ने ही छात्रों और लोगों को सोशल मीडिया प्रतिबंध, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ संगठित किया है। 'नेपो किड' कैंपेन और हैशटैग के जरिए भी गुरुंग ने आंदोलन को और आगे बढ़ाया।
 

विज्ञापन
Sudan Gurung Nepal Youth Protest Face of Student Movement left his event career to become a social worker
सुदन गुरुंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आठ सितंबर को हजारों युवा सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध 26 प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ था। शुरु में माना जा रहा था कि ये कोई बहुत बड़ा आंदोलन नहीं बन पाएगा। लेकिन आग की रफ्तार से फैला ये आंदोलन अब तक इस हिंसा में 22 लोग की जान ले चुका है और 300 से अधिक घायल हुए हैं। हालांकि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी या नेता द्वारा नहीं संचालित किया गया, लेकिन कुछ नाम जरूर सामने आए हैं. इन्हीं नामों में से एक नाम है 'सुदन गुरुंग'।
विज्ञापन


प्रदर्शन के पीछे  सुदन गुरुंग का नाम इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि गुरुंग ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की कि वे स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर किताबें लेकर आएं ताकि यह विरोध शांति का प्रतीक बने। उन्होंने रैली के लिए औपचारिक अनुमति भी मांगी और सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षा और रूट प्लान साझा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नेपाल में बिगड़ते हालातों के बीच हुई सेना की एंट्री, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन और युवाओं का आक्रोश
युवाओं का गुस्सा 'नेपो किड' कैंपेन के बढ़ते प्रभाव के कारण सोशल मीडिया प्रतिबंध पर केंद्रित है। यह कैंपेन सामान्य नागरिकों और मंत्रियों के बच्चों की लाइफस्टाइल दिखाता है। वहीं, गुरुंग ने अपने पोस्ट के जरिए सरकारी भ्रष्टाचार की ओर युवाओं का ध्यान भी आकर्षित किया।

इस आंदोलन की नींव फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाले कई हैशटैग का प्रयोग हुआ। इसके बाद काठमांडू के मेयर और नेपाली रैपर बालेन शाह के फेसबुक पोस्ट ने आंदोलन को तेजी से युवाओं तक पहुंचाया।


ये भी पढ़ें- नेपाल में हंगामे के बीच सड़क पर पिटे वित्त मंत्री, विदेश मंत्री और पूर्व पीएम को भी दौड़ाकर पीटा

नाइटलाइफ इंडस्ट्री छोड़कर बनें समाजसेवी
गुरुंग ने इवेंट मैनेजमेंट और नाइटलाइफ इंडस्ट्री छोड़कर सामाजिक कार्य करना शुरू किया। 2015 के नेपाल भूकंप में उन्होंने 'हमि नेपाल' नामक एनजीओ की स्थापना की। कोरोना महामारी में राहत कार्यों के कारण यह एनजीओ प्रमुख बना। 2020 में 'इनफ इज इनफ' आंदोलन के दौरान वे युवाओं के नेता बने।

युवाओं की नाराजगी का ये कारण भी
युवाओं का गुस्सा सोशल मीडिया प्रतिबंध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक अस्थिरता और विदेश नीति के दबावों से प्रेरित है। तीन प्रधानमंत्री पांच वर्षों में बदल चुके हैं, और केवल टिक-टॉक प्रतिबंध से बाहर रहा। नेताओं के बच्चों की विदेशी यात्राओं और महंगे ब्रांड का इस्तेमाल भी युवाओं की नाराजगी का कारण बना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed