{"_id":"619fec0338f8383eb378acd2","slug":"srilankan-president-gotabaya-rajapaksa-said-former-government-was-resposibile-for-the-2019-terrorist-attacks-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 आतंकी हमला: राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा- श्रीलंका में ईस्टर हमलों के लिए पूर्व सरकार जिम्मेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
2019 आतंकी हमला: राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा- श्रीलंका में ईस्टर हमलों के लिए पूर्व सरकार जिम्मेदार
Fri, 26 Nov 2021 01:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:33 AM IST
सार
राष्ट्रपति राजपक्षे से कई विपक्षी पार्टी के नेता बम धमाके के जिम्मेदार लोगों पर जल्दी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे आलोचकों को राजपक्षे ने कानून कार्रवाई की धमकी दी है।
विज्ञापन
गोटाबाया राजपक्षे
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 2019 में ईस्टर के मौके पर देश में हुए सिलसिलेवार धमाकों के लिए पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उस वक्त आईएस से जुड़े आतंकी समूह नेशनल तौहीद जमात के 9 आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए इन धमाकों में 11 भारतीयों सहित करीब 270 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा कि जो उन पर बम धमाके के जिम्मेदार लोगों पर तेजी से कार्रवाई करने का दबाव बना रहे हैं उन्हें ऐसी मांग करने के दौरान सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने चेताया कि उनकी सरकार यदि जरूरी हुआ तो आलोचकों के खिलाफ भी ‘कड़ी कार्रवाई’ करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यदि वे त्वरित कार्रवाई चाहते हैं, तो हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों के नागरिक अधिकार को वापस लेने के लिए संसद का रुख कर सकते हैं। राजपक्षे ने कहा, न्यायिक प्रक्रिया जारी है और उनकी सरकार इसमें दखल नहीं करेगी। राजपक्षे ने पूर्ववर्ती सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन