{"_id":"5e5d99d88ebc3eeb2057b6bf","slug":"sri-lankan-president-gotabaya-rajapaksa-dissolves-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका : राष्ट्रपति राजपक्षे ने भंग की संसद, 25 अप्रैल को होंगे मध्यावधि चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका : राष्ट्रपति राजपक्षे ने भंग की संसद, 25 अप्रैल को होंगे मध्यावधि चुनाव
Tue, 03 Mar 2020 05:12 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति गोतबाया
- फोटो : पीटीआई
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने सोमवार को संसद का कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले ही उसे भंग कर 25 अप्रैल को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा कर दी। सरकारी विभाग ने कहा कि राजपक्षे ने आज आधी रात से संसद भंग करने की गजट अधिसूचना पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन
वर्तमान संसद एक सितंबर 2015 को नियुक्त की गई थी। श्रीलंका की संसद को भंग करने के लिये कम से कम उसका साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होना जरूरी होता है। यह अवधि रविवार आधीरात को पूरी हुई। अधिसूचना के अनुसार 25 अप्रैल को चुनाव होंगे और 14 मई को संसद का पहला सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन