फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka President Anura Dissanayake fully implement vision document adopted with India Wickremesinghe

Sri Lanka: 'दिसानायके भारत के साथ अपनाए गए 'विजन डॉक्यूमेंट' पूरी तरह लागू करें'; पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

Fri, 22 Nov 2024 11:50 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 11:50 PM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति दिसानायके के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के रिश्तें में मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रपति दिसानायके से भारत के साथ अपनाए गए 'विजन डॉक्यूमेंट' को पूरी तरह से लागू करने का आह्वान भी किया। 

विज्ञापन
Sri Lanka President Anura Dissanayake fully implement vision document adopted with India Wickremesinghe
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके दिसंबर में भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इसी सिलसिले में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका और भारत के रिश्तें में मजबूती पर जोर देते हुए दिसानायके से भारत के साथ अपनाए गए 'विजन डॉक्यूमेंट' को पूरी तरह से लागू करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि विक्रमसिंघे ने जुलाई 2023 में भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विजन डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों, खासकर आर्थिक साझेदारी पर जोर दिया गया था। 
विज्ञापन


आर्थिक साझेदारी पर मेन फोकस
दिसानायके के भारत दौरे से पहले श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पिछले साल भारत के साथ जो "विजन डॉक्यूमेंट" अपनाया गया था उसे पूरी तरह से लागू करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हमने और पीएम मोदी ने जो विजन डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं उसमें द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों को तय किया है। मेरा मानना है कि दिसानायके को इसे आगे बढ़ाना चाहिए और हमें इसे पूरी तरह से लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट के लक्ष्य पर प्रकाश 
इंदौर के 'श्री सत्य साईं विद्या विहार स्कूल' में एक कार्यक्रम में शामिल हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में समुद्री, वायु, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया था। साथ ही, इसमें पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने की बात की गई थी।

खेल परिसर का किया उद्घाटन
विक्रमसिंघे ने यहां श्री सत्य साईं विद्या विहार में एक खेल परिसर का उद्घाटन किया और साझा विरासत भारत और हिंद महासागर विषय पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान भारत की मदद का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत की सहायता से श्रीलंका ने अपने सबसे कठिन समय में लाभ उठाया। 


पीएम मोदी का कहा धन्यवाद
विक्रमसिंघे ने संकट के समय में श्रीलंका के साथ खड़ा रहने के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत ने श्रीलंका को संकट से उबारने के लिए लगभग 4 बिलियन डॉलर की मदद दी थी। इस दौरान, श्रीलंका ने अपना पहला संप्रभु डिफॉल्ट घोषित किया था और गोटबाया राजपक्षे को पद छोड़ना पड़ा था। इसके साथ ही विक्रमसिंघे ने यह भी कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच प्राचीन समय से ही धार्मिक, व्यापारिक, भाषाई और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed