{"_id":"680dfeef383ecdf13002793a","slug":"south-korea-s-main-opposition-party-taps-former-party-chief-as-presidential-candidate-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: ली जे म्यांग राष्ट्रपति चुनाव में दिखाएंगे दम, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: ली जे म्यांग राष्ट्रपति चुनाव में दिखाएंगे दम, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बनाया उम्मीदवार
Sun, 27 Apr 2025 03:25 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 27 Apr 2025 03:25 PM IST
सार
पिछले दिनों विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे म्यांग ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया था। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने म्यांग को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
ली जे म्यांग
- फोटो : एक्स/@Jaemyung_Lee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया में तीन जून को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ली जे म्यांग भी दम दिखाएंगे। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने पूर्व नेता को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि ली ने पार्टी के सम्मेलन के दौरान लगभग 90 प्रतिशत वोट जीते। उन्होंने दो प्रतिद्वंद्वियों को हराया।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल को दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने के मामले में पद से हटा दिया गया है। देश के कार्यवाहक नेता हान डक-सू ने मंगलवार को घोषणा की कि हाल ही में अपदस्थ राष्ट्रपति यून की जगह लेने के लिए 3 जून को समयपूर्व राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ह्यूस्टन में लोगों ने दी पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि, भारत से की कड़े कदम उठाने की अपील
विज्ञापन
पिछले दिनों विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे म्यांग ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया था। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। ली 2022 में यून से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे। उन्होंने मार्शल लॉ की घोषणा के बाद पूर्व राष्ट्रपति को हटाने के लिए अभियान चलाया था। वहीं चुनावी सर्वेक्षण में ली की स्थिति सबसे मजबूत नजर आ रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी में ली चुनाव जीतने के लिए सबसे पसंदीदा हैं। शुक्रवार को जारी पोल में 38 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ली को अपना पसंदीदा नया राष्ट्रपति चुना, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को कम रेटिंग मिली।
पीपुल्स पावर पार्टी अगले सप्ताह करेगी उम्मीदवार के नाम का एलान
मुख्य रूढ़िवादी पीपुल्स पावर पार्टी ने अगले सप्ताह अपने उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। पार्टी में टिकट के लिए आमने-सामने आए राष्ट्रपति पद के चार उम्मीदवारों को सर् में संयुक्त रूप से 23 प्रतिशत समर्थन मिला है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के शांति प्रस्ताव से यूक्रेनी हैरान, बोले- रूस को क्रीमिया सौंपना कतई स्वीकार नहीं करेंगे
अन्याय और भ्रष्टाचार खत्म होने की उम्मीद
ली जे म्यांग दक्षिण कोरिया के सबसे अधिक आबादी वाले ग्योंगगी प्रांत के गवर्नर और सेओंगनाम शहर के मेयर रहे हैं। वे सत्ता-विरोधी व्यक्ति माने जाते हैं। वे दक्षिण कोरिया में गहरी जड़ें जमाए हुए अन्याय, असमानता और भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं। हालांकि आलोचक उन्हें एक लोकलुभावन व्यक्ति के रूप में देखते हैं जो विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हैं।