{"_id":"5f70e63895a97b0732299187","slug":"south-korea-intensifies-search-for-body-of-its-officer-killed-by-north-korean-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया ने अपने अधिकारी के शव की तलाश तेज की, सीमा उल्लंघन पर उत्तर कोरिया ने चेताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण कोरिया ने अपने अधिकारी के शव की तलाश तेज की, सीमा उल्लंघन पर उत्तर कोरिया ने चेताया
Mon, 28 Sep 2020 12:51 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की गोलीबारी में मारे गए अपने एक अधिकारी के शव की तलाश तेज कर दी है। इस बीच, उत्तर कोरिया ने समुद्री सीमा के उल्लंघन को लेकर दक्षिण कोरिया की नौसेना को चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया ने कहा कि शव की तलाश में समुद्री सीमा के उल्लंघन से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई सैनिकों ने अपनी समुद्री सीमा में घुसने पर दक्षिण कोरिया के एक मत्स्य पालन अधिकारी को गोली मार दी थी। इसके बाद उसके शव को तट पर जलाने के बाद अवशेष को समुद्र में बहा दिया था।
विज्ञापन
अब दक्षिण कोरिया की नौसेना अपने अधिकारी के शव की तलाश कर रही है। इस घटना के लिए उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अपने पड़ोसी मुल्क से माफी मांगी थी, जो अप्रत्याशित था। वहीं, दक्षिण कोरिया ने इस मामले की जांच की मांग की थी।
विज्ञापन