फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa Independent news channel Indian origin head Kanthan Pillay sacked over racist remarks

नस्ली बयान पर दक्षिण अफ्रीका में भारतवंशी के. पिल्लै बर्खास्त

Tue, 24 Dec 2019 01:55 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Dec 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
South Africa Independent news channel Indian origin head Kanthan Pillay sacked over racist remarks
के. पिल्लै (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

दक्षिण अफ्रीका के एक प्रमुख समाचार चैनल के भारतीय मूल के प्रमुख के. पिल्लै को नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। यह टिप्पणी उन्होंने इस्तीफा दे रहे एक कर्मचारी पर की। उन पर देश के सबसे बड़े इंडिपेंडेंट टीवी चैनल में प्रमुख के बतौर पत्रकार सैमकेलो मसेको को डूबते जहाज पर ठिकाना तलाशने वाला चूहा कहने का आरोप है।

विज्ञापन


भारतवंशी कांतन पिल्लै पर उनकी टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया। मसेको ने दक्षिण अफ्रीका प्रसारण निगम (एसएबीसी) में काम करने का फैसला किया है जो फिलहाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसके जवाब में, मसेको ने पिल्लै से हुई वार्ता का विवरण सार्वजनिक कर दिया और यह भी कि उन्हें बिना नोटिस पीरियड पूरा किए बिना जाने को कह दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने पिल्लै की आलोचना करना शुरू कर दिया। देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी इकॉनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स ने लोगों से चैनल का बहिष्कार करने को कहा। इसके बाद पिल्लै ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी लेकिन शुक्रवार को प्रसारक ने पिल्लै को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed