फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six people have died and one injured in Guangdong

China: चीन में किंडरगार्टन में चाकूबाजी; मरने वालों में तीन बच्चियां, एक शिक्षक और दो अभिभावक शामिल

Mon, 10 Jul 2023 11:20 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ग्वांगडोंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ग्वांगडोंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Six people have died and one injured in Guangdong
चीन में किंडरगार्टन में चाकूबाजी। - फोटो : सोशल मीडिया।

चीन की आर्थिक शक्ति के केंद्र के रूप में जाना जाने वाले ग्वांगडोंग प्रांत के नर्सरी स्कूल (किंडरगार्टन) में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, साथ ही एक अन्य घायल हो गया है। रिपोर्ट्स में प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि मरने वालों में एक शिक्षक, तीन छात्राएं और एक पति-पत्नी शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार 07:40 बजे (23:40 रविवार जीएमटी) हुई। बाद में पुलिस ने हमले के लिए आरोपी को 08:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोप का नाम वू  है और उसकी उम्र करीबन 25 साल है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने जानबूझकर उन लोगों पर हमला किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आमतौर पर चीन में ऐसी घटनाएं कम ही देखी जाती हैं, लेकिन हाल के सालों में देश में चाकू से हमले की घटनाएं देखी गई हैं। इतना ही नहीं ऐसी कई घटनाएं वहां के स्कूलों में भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल अगस्त में, एक चाकूधारी हमलावर ने दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक नर्सरी स्कूल पर हमला किया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं, अप्रैल 2021 में बेइलियू शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई थी वहीं 16 अन्य लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed