फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six members of a family from Maharashtra have been swept away in flash floods in Oman 

महाराष्ट्र के एक ही परिवार के छह लोग ओमान की बाढ़ में बहे

Tue, 21 May 2019 10:14 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 21 May 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Six members of a family from Maharashtra have been swept away in flash floods in Oman 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले एक ही परिवार के छह लोग ओमान में आई बाढ़ में बह गए हैं। मुंबई पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि ये परिवार ओमान गया था। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बीड के मजलगांव से सेवानिवृत अध्यापक खैरुल्ला खान अपने परिवार के साथ ओमान के बानी खालिद गए थे। ये यहां का एक मुख्य पर्यटन स्थल माना जाता है। जो कि राजधानी मस्कट से महज 126 किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन


मजलगांव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एसए सईद ने बताया, "खान के साथ उनकी पत्नी, उनकी बहू अर्शी और तीन पोते-पोती और साथ में एक 28 साल का व्यक्ति था। ये सभी खान के बड़े बेटे सरदार फजल अहमद के पास गए थे, जो दो साल से यहां फार्मासिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरा परिवार सरदार की गाड़ी से वाडी बानी खालिद घूमने गए थे। "जब वो उस स्थान पर पहुंचे तो वहां भारी बारिश के साथ-साथ अचानक तूफान आ गया। तेज बारिश और धुंध के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। परिवार ने बाहर निकलने के लिए गाड़ी का दरवाजा खोला। लेकिन जैसे ही दरवाजा खोला गया, तो सरदार की चार साल बेटी सिदरा नीचे पानी में गिर गई।"


सईद ने बताया, "वो बच्ची को बचाने के लिए पानी में कूदे लेकिन पानी के तेज बहाव से पूरा परिवार बह गया। थोड़ी देर बाद सभी गायब हो गए।" उन्होंने बताया कि सरदार ताड़ के पेड़ की शाखा को पकड़कर बच गया। सरदार ने ओमान में मीडिया से बात करते हुए कहा, "शुरू में हमें लगा कि वो धूप वाला दिन है। तभी हम वाडी गए, मैंने देखा की लोग जल्दी में वहां से जा रहे हैं। जब तक हमें मामले का पता चलता, तेज बारिश शुरू हो गई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed