{"_id":"67e7674df2119a7a5202febe","slug":"donald-trump-says-first-call-with-canada-new-prime-minister-mark-carney-was-extremely-productive-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप से फोन पर बात की, बोले- हम जो चाहते थे, वही हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप से फोन पर बात की, बोले- हम जो चाहते थे, वही हुआ
Sat, 29 Mar 2025 09:00 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:00 AM IST
सार
अमेरिका और कनाडा के रिश्ते इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहे हैं। ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के चलते कनाडा की परेशानी बढ़ी हुई है। इस सबके बीच शुक्रवार को ट्रंप और कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इस बातचीत को लेकर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के नवनियुक्त पीएम मार्क कार्नी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को फोन पर बातचीत हुई। मार्क कार्नी के शपथ ग्रहण के बाद पहली बार है, जब दोनों देशों के नेताओं के बात हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कनाडाई पीएम के साथ बातचीत बेहद उत्पादक और अच्छी रही। वहीं मार्क कॉर्नी ने भी इसे लेकर संतोष जताया और कहा कि ट्रंप ने कनाडा की संप्रभुता का सम्मान किया। मार्क कॉर्नी ने ये भी कहा कि जैसा हम चाहते थे, वैसी ही बात हुई। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका और कनाडा के रिश्ते अब बदल चुके हैं और पहले जैसे नहीं रहे हैं।
दोनों देशों में छिड़ा हुआ है व्यापार युद्ध
दोनों नेताओं के बीच बात ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ा हुआ है और कनाडा से आने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसका सीधा असर कनाडा की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात भी कह चुके हैं। हालांकि अब ताजा बयान में ट्रंप ने ऐसी कोई बात नहीं कही। ट्रंप ने कहा कि 'हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई, मार्क कार्नी ने मुझे फोन किया। अभी कार्नी को चुनाव का सामना करना है, उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है।'
ये भी पढ़ें- Elon Musk: लग्जरी छोड़, जमीन पर सोने वाला दुनिया का सबसे अमीर इंसान, जानें एलन मस्क की दिनचर्या
विज्ञापन
'हम जो चाहते थे, बिल्कुल वैसा ही हुआ'
इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'दोनों देश कई मुद्दों को लेकर सहमत हुए हैं और जैसे ही कनाडा में आम चुनाव होंगे, हम मुलाकात करेंगे। उस बैठक में राजनीति, व्यापार और अन्य मुद्दों पर बात होगी, जो अमेरिका और कनाडा दोनों के लिए अच्छा होगा।' हालांकि टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। फोन पर बातचीत के बाद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि 'ये साफ है कि अमेरिका अब कनाडा का भरोसेमंद सहयोगी नहीं रहा है। हालांकि बातचीत के बाद कुछ भरोसा बहाल हो सकता है, लेकिन हम पीछे नहीं जा सकते।' कार्नी ने कहा कि 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा की संप्रभुता का पूरा सम्मान किया। हम जो चाहते थे, बिल्कुल वैसा ही हुआ।'
ये भी पढ़ें- Tesla Musk Row: 'एलन मस्क ने टेस्ला की प्रतिष्ठा नष्ट कर दी', कंपनी के निवेशक ने की नया सीईओ चुनने की मांग
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने ऑटोमोबाइल उत्पादों पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। कनाडा, अमेरिका के शीर्ष ऑटोमोबाइल निर्यातकों में शामिल है, ऐसे में ताजा टैरिफ से कनाडा की मुश्किलें और बढ़ेंगी। इससे पहले ट्रंप ने एल्युमीनियम और स्टील पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, उसने भी कनाडा को भारी परेशानी में डाल दिया है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन