{"_id":"62692883844d451e7c21d34f","slug":"singapore-high-court-names-3-indian-origin-trainee-lawyers-among-6-who-cheated-in-bar-exams-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: बार परीक्षा में हुई धोखाधड़ी, भारतीय मूल के तीन प्रशिक्षु वकील फंसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: बार परीक्षा में हुई धोखाधड़ी, भारतीय मूल के तीन प्रशिक्षु वकील फंसे
Wed, 27 Apr 2022 04:56 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:56 PM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार पांच प्रशिक्षु वकीलों ने परीक्षा के छह प्रश्नपत्रों के उत्तर व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किए, जबकि एक ने तीन पेपरों की नकल की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर में बार परीक्षा 2020 में धोखाधड़ी करने वाले छह व्यक्तियों में तीन भारतीय मूल के प्रशिक्षु वकील भी शामिल हैं। चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर हाई कोर्ट के न्यायाधीश चू हान टेक ने बुधवार को उनके नामों को संशोधित करने के आदेश को रद्द कर दिया। फैसले में नामित छह व्यक्तियों में भारतीय मूल के मोनिशा देवराज, कुशाल अतुल शाह, श्रीराम रविंद्रन के साथ लिन कुएक यी टिंग, मैथ्यू चाउ जून फेंग और चीनी मूल के लियोनेल वोंग चोंग यूंग हैं।
विज्ञापन
जस्टिस चू ने कहा कि उन्होंने मामले में जनहित के बाद संशोधन और सीलिंग आदेशों को रद्द करने के लिए अटॉर्नी-जनरल द्वारा एक आवेदन की अनुमति दी थी। न्यायाधीश ने कहा कि शुरुआत में मेरा मानना था कि आवेदकों के नामों में संशोधन करने से आसानी से वसूली की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लेकिन अब मेरा मानना है कि इसे छिपाने से बेहतर है कि सामने लाया जाए। पिछले हफ्ते अपने शुरुआती फैसले में जस्टिस चू ने कहा कि वह छह वकीलों का नाम इस उम्मीद में नहीं लेंगे कि वे लंबे समय तक पूर्वाग्रह से ग्रस्त नहीं हों क्योंकि वे परीक्षा में नकल करते पाए गए थे।
विज्ञापन
चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पांच प्रशिक्षु वकीलों ने परीक्षा के छह प्रश्नपत्रों के उत्तर व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किए, जबकि अंतिम ने दूसरे उम्मीदवार के साथ मिलकर तीन पेपरों में नकल की। जस्टिस चू ने पांच प्रशिक्षु वकीलों के बार आवेदनों के लिए छह महीने के स्थगन और बाकी एक प्रशिक्षु वकील के आवेदन के लिए एक साल के स्थगन की अनुमति दी।
विज्ञापन