फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shooting at Virginia Commonwealth University in Richmond Virginia US

US Shooting: अमेरिका में वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, दो की मौत, कई घायल

Wed, 07 Jun 2023 07:26 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 07 Jun 2023 07:26 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक हाई स्कूल स्नातक समारोह के बाद वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
shooting at Virginia Commonwealth University in Richmond Virginia US
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत के रिचमंड में वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक हाई स्कूल के समारोह के बाद वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। एक-दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


रिचमंड के पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने मीडिया को बताया कि शूटिंग की घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस थिएटर में ग्रेजुएशन प्रोग्राम चल रहा था, वहां के अधिकारियों ने शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समय) बाहर गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को कोई खतरा नही है। हालांकि, अभी हिरासत में लिए गए संदिग्धों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


रिचमंड के मेयर लेवर स्टोनी ने कहा कि ऐसी घटना कहीं नहीं होनी चाहिए।  हम इसमें शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

रिचमंड पब्लिक स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश में कहा कि शूटिंग मोनरो पार्क में हुई, जो थिएटर के बगल से गुजरने वाली सड़क के पार है। यह घटना कॉलेज परिसर से सटे हाई स्कूल के लिए स्नातक समारोह के बाद हुई। वहीं, स्कूल बोर्ड के सदस्य जोनाथन यंग ने मीडिया को बताया कि छात्र और अन्य उपस्थित लोग थिएटर से बाहर निकल रहे थे, जब उन्होंने लगातार 20 गोलियों की आवाज सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed