फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shah Mehmood Qureshi says If theTaliban control Afghanistan, Pakistan will close its border

पाकिस्तान: विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा- अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण हुआ तो हम अपनी सीमा बंद कर देंगे

Mon, 28 Jun 2021 01:23 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुल्तान
पीटीआई, मुल्तान Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Jun 2021 01:23 AM IST
सार

  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही 35 लाख अफगानिस्तानियों को शरण दे चुका है, लेकिन अब वह और शरणार्थियों को स्वीकार नहीं करेगा

विज्ञापन
Shah Mehmood Qureshi says If theTaliban control Afghanistan, Pakistan will close its border
Shah Mehmood Qureshi

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को कहा कि अमेरिका की वापसी के बाद अफगानिस्तान में हिंसा व अराजकता उत्पन्न हो सकती है और यदि तालिबान का इसपर नियंत्रण हो गया तो पाकिस्तान इस देश से लगी सीमा बंद कर देगा।

विज्ञापन


कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही 35 लाख अफगानिस्तानियों को शरण दे चुका है, लेकिन अब वह और शरणार्थियों को स्वीकार नहीं करेगा। वह मध्य मुल्तान शहर में आयोजित साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम और शरणार्थियों को नहीं ले सकते, हम अपनी सीमा बंद कर देंगे। हमें अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करनी है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान देश में शांति के कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा और इसके लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए नेतृत्व का स्वागत करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1989 में तत्कालीन सोवियत संघ की वापसी के बाद मुजाहिदीन समूहों के बीच छिड़ी आपसी लड़ाई के चलते लाखों अफगानिस्तानी भागकर पाकिस्तान आ गए थे। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद अमेरिका नीत गठबंधन ने तालिबान को अफगानिस्तान की सत्ता से उखाड़ फेंका था।

हालिया कुछ सप्ताह में तालिबान लड़ाकों ने दक्षिणी और उत्तरी अफगानिस्तान के विभिन्न जिलों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही वह सरकारी सुरक्षा बलों को समर्पण कराने और उनके हथियार तथा सैन्य वाहनों को जब्त करने के प्रयास कर रहा है।


बता दें अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज की वापसी शुरू होने के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्से तेजी से तालिबान के कब्जे में आते जा रहे हैं। तालिबान का कब्जा बढ़ने की रफ्तार इतनी तेज है कि इसका अंदाजा खुद उसके नेताओं को भी नहीं था। अमेरिकी टीवी चैनल एनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश का लगभग एक तिहाई भू-भाग अब तक तालिबान के कब्जे में आ चुका है। 42 फीसदी और हिस्सों को अपने कब्जे में लेने के लिए तालिबान लड़ाके युद्ध में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed