{"_id":"689f36463856817e230c1779","slug":"several-killed-as-chopper-carrying-relief-for-rain-hit-areas-crashes-in-nw-pakistan-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में राहत सामग्री ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट समेत पांच की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में राहत सामग्री ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट समेत पांच की मौत
Fri, 15 Aug 2025 06:59 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 15 Aug 2025 06:59 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ले जा रहा हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलट और तीन अन्य लोग मारे गए। राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को राहत सामग्री ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने जा रहा था।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा सरकार का एमआई-17 हेलिकॉप्टर पेशावर से बाजौर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन जनजातीय जिले मोहमंड के ऊपर इसका संपर्क टूट गया। प्रांत के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने पुष्टि की कि यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ।
ये भी पढ़ें: अलास्का में सोवियत संघ की जर्सी पहनकर पहुंचे रूसी विदेश मंत्री, वार्ता पर ट्रंप के बयान को किया खारिज
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा में बीते दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं और कुछ अब भी लापता हैं। बाजौर और बूनर जिले बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। हेलिकॉप्टर चांगी बांडा इलाके में गिरा। हादसे में दो पायलटों के अलावा राहत कार्य में लगे तीन और लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
अधिकारियों ने कहा है कि जांच अभी बाकी है और यह तय नहीं हुआ है कि दुर्घटना सिर्फ मौसम की वजह से हुई या कोई और कारण भी था। राहत टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। मृतकों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है और शनिवार को पूरे प्रांत में शोक दिवस घोषित किया है।
ये भी पढ़ें: 25 साल में पांच अमेरिकी राष्ट्रपति देख चुके हैं पुतिन, जानें किससे-कब-क्या हुई चर्चा?
मुख्यमंत्री ने कहा, हम पीड़ित परिवारों के दुख में शामिल हैं। हेलिकॉप्टर के चालकों ने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान की। वह हमारे सच्चे हीरो हैं और उनका बलिदान इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार का दूसरा हेलिकॉप्टर इस समय बूनर जिले में राहत कार्य में लगा हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन