Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   research Don't say yes to every demand your child makes saying no will help them become emotionally stronger

बच्चों की हर जिद पर न कहें 'हां': आपकी 'ना' उन्हें बनाएगी भावनात्मक रूप से मजबूत, शोध में हुआ खुलासा

Fri, 06 Nov 2026 06:13 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2026 06:13 AM IST
सार

बच्चों की हर मांग पूरी करना उनके मानसिक विकास के लिए जरूरी नहीं है। विकासात्मक मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के शोध बताते हैं कि उचित सीमाएं तय करना और जरूरत पड़ने पर बच्चों को 'ना' कहना उन्हें निराशा से निपटना, भावनाओं पर नियंत्रण रखना और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना सिखाता है। बचपन में विकसित ये कौशल जीवनभर उनके व्यवहार, रिश्तों और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
research Don't say yes to every demand your child makes saying no will help them become emotionally stronger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अगर आप बच्चे की हर मांग पर 'हां' कर देते हैं, तो यह उसके मानसिक विकास के लिए ठीक नहीं है। विकासात्मक मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के शोध बताते हैं कि बच्चों को 'ना' कहना उन्हें भावनाओं पर नियंत्रण रखना और निराशा से निपटना सिखाता है। इससे वे उचित सीमाओं को समझते हैं और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। बचपन के शुरुआती वर्षों में सीखे गए भावनात्मक नियंत्रण के कौशल का असर जीवनभर रहता है। ये कौशल बच्चों को चुनौतियों से निपटने, बेहतर रिश्ते बनाने और स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। एजेंसी

विज्ञापन


भावनात्मक नियंत्रण और सीमाओं का महत्व
भावनात्मक नियंत्रण का अर्थ मुश्किल भावनाओं से बचना नहीं, बल्कि उन्हें महसूस करना, समझना और धीरे-धीरे संभालना सीखना है। बच्चे निराशा, हताशा, उत्साह और इंतजार जैसे अनुभवों से गुजरकर ये कौशल विकसित करते हैं। इसमें माता-पिता और अन्य भरोसेमंद वयस्कों की भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल के राजनीति समीकरण: सरकार गठन पर असमंजस बरकरार, राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा- आंकड़ों से स्थिति स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को 'ना' कहने के भी होते हैं सही तरीके
छोटे बच्चों को 'ना' कहते समय स्पष्ट और आत्मविश्वास से जवाब दें। इसे मोलभाव का विषय न बनाएं, लेकिन उनकी भावनाओं को भी समझें। किताबों और फिल्मों के पात्रों के उदाहरण देकर उन्हें भावनाएं पहचानना और व्यक्त करना सिखाएं। बच्चा गुस्सा हो, तो खुद शांत रहें और गहरी सांस लेकर उसे भी ऐसा करना सिखाएं। अच्छे व्यवहार की सराहना करें। कल्पनाशील खेल भी बच्चों में आत्मनियंत्रण और भावनात्मक प्रबंधन की क्षमता विकसित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed