US: अलास्का में सोवियत संघ की जर्सी पहनकर पहुंचे रूसी विदेश मंत्री, वार्ता पर ट्रंप के बयान को किया खारिज
US: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अलास्का में सोवियत संघ की जर्सी पहनकर पहुंचे। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। लावरोव ने ट्रंप की वार्ता के '25 फीसदी सफल होने की संभावना' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रूस के पास मजबूत तर्क हैं और बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अलास्का में एक खेल आयोजन के दौरान सोवियत संघ (यूएसएसआर) की जर्सी पहनकर पहुंचे। फुटबॉल के बड़े प्रशंसक लावरोव को इस पुरानी सोवियत जर्सी में देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। कुछ लोग इसे ‘गीगाचैड ट्रोलिंग’ कह रहे हैं, यानी शायद वह जानबूझकर ध्यान खींचने के लिए ऐसा कर रहे हों, जबकि कुछ का मानना है कि शायद वह बस सहज महसूस कर रहे थे।
💬 Sergey #Lavrov’s answers to media questions, Anchorage:
विज्ञापन
We never try to anticipate the outcome of negotiations. What we do know, however, is that we have arguments we can contribute to the discussion and that our position is clear. We will present it.https://t.co/hBwFSEm9Xf pic.twitter.com/uamb1npPd4— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) August 15, 2025
अलास्का में वार्ता को लेकर लावरोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी पर सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया, जिसमें ट्रंप ने वार्ता के सफल होने की संभावना सिर्फ 25% बताई थी। रूसी मीडिया के मुताबिक, लावरोव ने कहा, हम जानते हैं कि हमारे पास मजबूत तर्क और एक साफ-सुथरा, ठोस रुख है। हम अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस वार्ता की तैयारी पहले से ट्रंप के विशेष दूत द्वारा की गई थी और उन्हें उम्मीद है कि बातचीत का सिलसिला अगले दिन भी जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.