Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates measles in US Sheikh Hasina Bangladesh return west asia russia ukraine crisis pak china news

वर्ल्ड अपडेट्स: US में खसरे से छह मौत, अबतक 1476 मामले; शेख हसीना बोलीं- बांग्लादेश लौटने से कोई रोक नहीं सकता

Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
World Updates measles in US Sheikh Hasina Bangladesh return west asia russia ukraine crisis pak china news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अमेरिका का पेन्सिलवेनिया राज्य इस समय देश में खसरे के सबसे गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को राज्य में इस साल खसरे से जुड़ी छठी मौत की पुष्टि की। खसरे की शिकार बनी 21 वर्षीय महिला का टीकाकरण नहीं हुआ था और प्रसव के बाद जटिलताओं के कारण उसकी मौत हो गई। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिश समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ने घर पर बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के दौरान स्थिति बिगड़ने पर उसे एयरलिफ्ट करके पिट्सबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई। पेन्सिलवेनिया में अप्रैल से अब तक 77 गर्भवती महिलाएं खसरे से संक्रमित पाई गई हैं। गर्भावस्था में खसरा मां और बच्चे दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। पेन्सिलवेनिया की 45 काउंटियों में अब तक खसरे के 1,467 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री हसीना की हुंकार- बांग्लादेश लौटने से कोई नहीं रोक सकता

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह दिसंबर में अपने वतन लौटेंगी और ऐसा करने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता। 2024 के छात्र आंदोलन के बाद वह भारत आई थीं। 2025 में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, करीब 1,400 लोग मारे गए। हसीना ने आरोप और फैसला खारिज किया है। बांग्लादेश ने प्रत्यर्पण मांगा, लेकिन भारत ने उन्हें नहीं सौंपा। लौटने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

श्रीलंका: नए पुलिस कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे ट्रेड यूनियन, मानवाधिकार हनन की जताई आशंका
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में शुक्रवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए दो नए कानूनों (एंटी-टेररिज्म और एंटी-क्राइम बिल) के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन सख्त कानूनों से सुरक्षा बलों को अत्यधिक अधिकार मिल जाएंगे, जिससे आम लोगों और मीडिया की स्वतंत्रता छीन सकती है तथा मानवाधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। दूसरी तरफ, सरकारी प्रवक्ता नलिंदा जयतिस्सा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नए कानूनों से ट्रेड यूनियनों या प्रेस की आजादी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 
विज्ञापन

पाकिस्तान: स्वात घाटी में इतिहास में पहली बार जिला स्तर पर धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित स्वात जिले में पहली बार जिला स्तरीय दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और युवा कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर दीपोत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गीत प्रस्तुत किए गए, बच्चों में उपहार बांटे गए और देश की शांति, समृद्धि तथा सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की गई। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रशासन और सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया।

 
विज्ञापन

पाकिस्तान: मानवाधिकार वकील ईमान मज़ारी और उनके पति ने 10 साल की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में दी चुनौती
पाकिस्तान की प्रमुख मानवाधिकार वकील ईमान ज़ैनब मज़ारी-हाज़िर और उनके पति हादी अली चट्ठा ने आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) द्वारा दी गई 10-10 साल की जेल की सजा के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन पर अक्टूबर 2024 में एक क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा बैरियर हटाने और पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप था। वकीलों का तर्क है कि उनके खिलाफ निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई और जेल के भीतर गुप्त तरीके से मुकदमा चलाया गया। दोनों ने सजा रद्द करने और अपील लंबित रहने तक जमानत पर रिहा करने की मांग की है।

 

आतंकवाद और अवैध प्रवास से निपटने के लिए बढ़ाएंगे आपसी सहयोग
ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आतंकवाद, संगठित अपराध और अवैध प्रवासन (माइग्रेशन) के खिलाफ मिलकर लड़ने पर सहमति जताई है। जार्विस ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशहाक डार और गृह मंत्री मोहसिन नकवी से मुलाकात कर खुफिया जानकारी साझा करने पर चर्चा की। ब्रिटिश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद और वीजा धोखाधड़ी जैसे अपराध सीमाओं तक सीमित नहीं हैं, इसलिए दोनों देशों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक साझेदारी बेहद जरूरी है।

आतंकवाद विरोधी रणनीतियों को धार देने पाकिस्तान और तजाकिस्तान  ने  किया संयुक्त सैन्य अभ्यास
पाकिस्तान और तजाकिस्तान की सेनाओं के बीच जारी द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'दोस्ती-III' (Dosti-III) का सफल समापन चेरात स्थित स्पेशल ऑपरेशंस स्कूल में हुआ। 26 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी रणनीतियों, आधुनिक युद्ध तकनीकों और सर्वोत्तम सैन्य अभ्यासों को साझा किया। सेना के अनुसार, यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों और आतंकवाद से मिलकर लड़ने के संकल्प को दर्शाता है।

 

केन्या: अंधविश्वास और भुखमरी से 191 लोगों की जान लेने वाले ढोंगी पादरी को 200 साल की जेल
केन्या के मोम्बासा स्थित उच्च न्यायालय ने अंधविश्वासी 'डूम्सडे पंथ' के नेता पादरी पॉल मैकेंजी को 191 लोगों की हत्या का दोषी पाते हुए 200 साल की सजा सुनाई है। मैकेंजी ने 'यीशु से मिलने' के नाम पर अपने अनुयायियों (जिनमें 190 बच्चे शामिल थे) को खुद को भूखा रखकर मार डालने का आदेश दिया था। पुलिस ने वर्ष 2023 में चकमा रेंच स्थित उसके आश्रम से 400 से अधिक शव बरामद किए थे। अदालत ने मैकेंजी को इस जघन्य अपराध का मुख्य जिम्मेदार ठहराया है।

यमन: दक्षिण-पश्चिमी इलाके के व्यस्त बाजार में हवाई हमला, कम से कम 20 लोगों की मौत
यमन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत ताइज के अल-वाज़िया इलाके में स्थित एक व्यस्त बाजार पर हुए हवाई हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हमले का आरोप सऊदी नीत गठबंधन पर लगाया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। हालांकि, स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने बाजार में हमले और मौतों की पुष्टि तो की, लेकिन हवाई हमले की बात से इनकार करते हुए इसके लिए खुद हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

सर्बिया में सरकार बदलने के बाद सड़कों की सफाई में जुटे छात्र
सर्बिया में सरकार बदलने के बाद छात्र और स्थानीय निवासी शहर को नया रूप देने में जुट गए हैं। शुक्रवार को बेलग्रेड के तीन स्कूलों के दर्जनों छात्रों ने इमारतों पर लिखे सरकार विरोधी और छात्र विरोधी नारों को पेंट से मिटाया। यह अभियान 25 अक्तूबर के चुनाव में छात्र आंदोलन की जीत के बाद शुरू हुआ। छात्रों का कहना है कि वे नफरत भरे संदेशों को हटाकर अपने आसपास का माहौल बेहतर बनाना चाहते हैं। इससे पहले लोगों ने पार्कों और भूमिगत रास्तों की सफाई और रंगाई की थी।
 


नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिकटॉक के साथ साझेदारी
नेपाल सरकार ने देश के पर्यटन स्थलों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए टिकटॉक के साथ साझेदारी की है। इस अभियान के तहत नेपाल पर्यटन बोर्ड और टिकटॉक मिलकर देश के प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थलों का प्रचार करेंगे। सूचना एवं संचार मंत्री बिक्रम तिमिल्सिना ने कहा कि इस पहल से नेपाल के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इसके तहत नौ अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स को नेपाल के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर आमंत्रित किया गया है। वे वहां की खूबसूरती और अनुभवों को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं। टिकटॉक जल्द ही #VisitNepal नाम से एक विशेष पेज भी शुरू करेगा।

नेपाल में भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति को सौंपे परिचय पत्र
नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अपने परिचय पत्र सौंपे। काठमांडू स्थित राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित समारोह में लाओस और पनामा के नवनियुक्त राजदूतों ने भी अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए। नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, लाओस के राजदूत विथाया जायावोंग और पनामा के राजदूत अलोंसो मिगुएल भी इस समारोह में शामिल हुए। सुधाकर दलेला नेपाल में भारत के आवासीय राजदूत हैं। वह तीन नवंबर को काठमांडू पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed