{"_id":"5f053b98b22f155a2233c21e","slug":"seven-pakistanis-arrested-in-bank-fraud-case-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में बैंक धोखाधड़ी मामले में सात पाकिस्तानी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में बैंक धोखाधड़ी मामले में सात पाकिस्तानी गिरफ्तार
Wed, 08 Jul 2020 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
बैंक घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के सात लोगों को बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर पिछले दो वर्ष में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभियोजकों ने सात लोगों पर आरोप लगाया है और इनमें कई पाकिस्तान मूल के हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि आरोपियों में से पांच लोगों की गिरफ्तारी सोमवार को हुई है। अमेरिका के न्यूजर्सी की एक संघीय अदालत में दायर की गई आपराधिक शिकायत में उन सभी पर एक योजना के नाम पर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है ।
विज्ञापन
इन लोगों ने कई प्रमुख बैंकों को धोखा देने के लिए सैकड़ों फर्जी खातों का इस्तेमाल किया, जिससे 35 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। न्याय मंत्रालय के अनुसार जिन लागों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाये गये हैं उनमें राणा शार (36), अवैस दार (32), शमशेर फारूक (26), हबीब माजिद (34) नावीद आरिफ (42), अली अब्बास (38) तथा अर्म अयाज (36) शामिल हैं।
विज्ञापन