{"_id":"6ac6fa579be0872711031840","slug":"secret-mission-scam-former-cia-officer-stole-gold-bars-and-1843-crore-fraud-how-did-it-happen-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीक्रेट मिशन का झांसा: सीआईए के पूर्व अफसर ने हड़पी सोने की सिल्लियां और 1843 करोड़; कैसे हुआ पूरा फर्जीवाड़ा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीक्रेट मिशन का झांसा: सीआईए के पूर्व अफसर ने हड़पी सोने की सिल्लियां और 1843 करोड़; कैसे हुआ पूरा फर्जीवाड़ा?
Thu, 08 Oct 2026 07:35 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, अलेक्जेंड्रिया।
एजेंसी, अलेक्जेंड्रिया।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:35 AM IST
सार
सीआईए के पूर्व अधिकारी डेविड जे रश ने फर्जी गुप्त मिशन का हवाला देकर सरकारी धन और सोने की सिल्लियां हड़प लीं। उसने करीब 1,843 करोड़ रुपये के नुकसान वाले फर्जीवाड़े को अंजाम दिया और रकम से लग्जरी संपत्तियां खरीदीं। अब अदालत में जुर्म कबूल करने के बाद उसे कितनी सजा हो सकती है? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
डेविड रश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अमेरिका की सबसे ताकतवर और खुफिया जासूसी एजेंसी 'सीआईए' के भीतर से एक ऐसा सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने सुरक्षा और ऑडिटिंग व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। एजेंसी के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने अत्यंत गोपनीय सरकारी मिशन का झूठा ताना-बाना बुनकर सरकार के खजाने से सैकड़ों सोने की सिल्लियां और अरबों रुपए के फंड अपने निजी ऐशो-आराम के लिए हड़प लिए।
वर्जीनिया की संघीय अदालत में मंगलवार को 49 वर्षीय पूर्व सीआईए अधिकारी डेविड जे. रश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, रश ने अपने पद और सरकारी अधिकार का दुरुपयोग करते हुए 40 मिलियन डॉलर (करीब 380 करोड़ रुपये) से अधिक की सोने की सिल्लियां और फ्लोरिडा में करोड़ों की लग्जरी संपत्तियां अवैध रूप से हासिल की थीं।
अमेरिकी न्याय विभाग (डोजे) के अनुसार, रश के इस सुनियोजित फर्जीवाड़े से अमेरिकी संघीय सरकार को कुल मिलाकर लगभग 194 मिलियन डॉलर (करीब 1,843 करोड़ रुपये) का भारी नुकसान हुआ है। रश ने वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत उसे अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। जिला जज माइकल नचमनॉफ आगामी 28 जनवरी 2027 को रश की सजा का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढें: रसायन का नोबेल: जीवन में अणुओं का सिर्फ एक रूप क्यों मिलता है? वैज्ञानिकों ने खोजा जवाब
1,377.5 करोड़ शेल कंपनी में ट्रांसफर कराए
जांच में सामने आया कि रश ने सरकारी पैसे और सोने पर हाथ साफ करने के लिए एक काल्पनिक जासूसी ऑपरेशन की पटकथा तैयार की थी। रश ने सहयोगियों और सरकारी ठेकेदारों से झूठ बोला कि वह उच्चाधिकारियों द्वारा अधिकृत एक अत्यंत संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा गतिविधि पर काम कर रहा है। इसी बहाने उसने संघीय खजाने से सोने की सिल्लियां जारी करवा लीं।
इसके बाद डेविड जे. रश ने 145 मिलियन डॉलर (करीब 1,377.5 करोड़ रुपये) सरकारी रकम को अपनी एक शेल कंपनी में ट्रांसफर करा लिया। इस पैसे से उसने पाम बीच और होब साउंड (साउथ फ्लोरिडा) में 4 आलीशान संपत्तियां खरीदीं, जिन्हें वह बाद में ऊंचे दामों पर बेचकर व्यक्तिगत मुनाफा कमाना चाहता था।