फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Impact West Asia tensions Indian sailors: 11 lives lost in the Persian Gulf so far—how many returned safely?

पश्चिम एशिया तनाव का भारतीय नाविकों पर कितना असर: फारस की खाड़ी में अब तक 11 की गई जान, कितने सुरक्षित लौटे?

Thu, 08 Oct 2026 06:05 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Impact West Asia tensions Indian sailors: 11 lives lost in the Persian Gulf so far—how many returned safely?
पश्चिम एशिया संघर्ष में 11 भारतीय नाविकों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी इलाके में हुए संघर्षों में 11 भारतीय नाविकों की जान चली गई है। यह जानकारी शिपिंग सेक्रेटरी विजय कुमार ने गुरुवार को दी। 

विज्ञापन


शिपिंग सेक्रेटरी विजय कुमार ने क्या बताया? 
यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य इलाके से 4,200 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी इलाके में जहाजों पर मिसाइल हमले बढ़ गए हैं। इस युद्ध की शुरुआत तब हुई थी जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडर मारे गए थे।
विज्ञापन


होर्मुज जलडमरूमध्य  क्यों है खास?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है क्योंकि यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। दुनिया के तेल परिवहन का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। यह लगभग 30 मील चौड़ा है और ईरान और ओमान के बीच स्थित है। इस मार्ग से होकर हर दिन दर्जनों टैंकर गुजरते हैं, जिनका संचालन एक सुव्यवस्थित ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम (TSS) के जरिए किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक महत्व 
रणनीतिक रूप से देखें तो इस जलडमरूमध्य के आठ प्रमुख द्वीपों में से सात पर ईरान का नियंत्रण है, जिससे उसे क्षेत्रीय नौवहन पर निगरानी और प्रभाव का लाभ मिलता है। अबू मूसा, ग्रेटर टुंब और लेसर टुंब जैसे द्वीपों पर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इसके अलावा, ईरान ने चाबहार, बंदर अब्बास और बुशहर जैसे तटीय इलाकों में नौसैनिक अड्डे स्थापित कर इस मार्ग में अपनी सैन्य मौजूदगी को और मजबूत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed