{"_id":"5f1ca9678ebc3e636902adde","slug":"scientists-identify-21-new-drugs-to-prevent-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने की कोरोना को रोकने वाली 21 नई दवाओं की पहचान, भारतीय मूल समेत कई वैज्ञानिक शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों ने की कोरोना को रोकने वाली 21 नई दवाओं की पहचान, भारतीय मूल समेत कई वैज्ञानिक शामिल
Sun, 26 Jul 2020 03:21 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 26 Jul 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वैक्सीन की खोज में लगे वैज्ञानिकों ने एक और सफलता पाई है। वैज्ञानिकों 21 ऐसी दवाओं की पहचान की है जो कोरोना वायरस को प्रतिरूप बनाने यानी अपनी संख्या बढ़ाने से रोकने में मददगार हैं। प्रयोगशाला में एक जांच के दौरान इन दवाओं की पहचान की गई। अमेरिका के सैनफर्ड बुरनम प्रीबिस मेडिकल डिस्कवरी इंस्टीट्यूट के अलावा इस रिसर्च में भारतीय मूल समेत कई देशों के वैज्ञानिक शामिल हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे चलकर इनमें से किसी एक से या इनके मिश्रण से कोरोना के इलाज के बारे में सोचा जा सकता है। ‘नेचर जर्नल’ में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि यह 21 दवाएं संक्रमण को प्रतिरूप बनाने से पहले ब्लॉक कर दती हैं। जो दवाएं वायरस को प्रतिरूप बनाने से रोकती हैं उनमें 13 पहले ही क्लीनिकल ट्रायल में हैं।
स्टडी में इन दवाओं की खुराक को रेमडेसिविर के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की बात कही गई है। रेमडेसिवीर को पहले से कोरोना के इलाज में कारगर बताया जा रहा है। इसकी मदद से कोरोना मरीजों की हालत में जल्दी सुधार हुआ था। फिलहाल इन 21 दवाओं का परीक्षण छोटे जानवरों के मॉडल्स पर हो रहा है। यदि यह सफल होता है तो वैज्ञानिक यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से क्लिनिकल ट्रायल की इजाजत मांगेंगे।