Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Action-Adventure: GTA 6 shatters records; sells record 24.5 million copies on day one, earning ₹20,000 crore

एक्शन-एडवेंचर: जीटीए-6 ने तोड़े रिकॉर्ड; पहले ही दिन बिकीं रिकॉर्ड 2.45 करोड़ कॉपियां, कमाए ₹20 हजार करोड़

Sat, 21 Nov 2026 06:05 AM IST
पवन पांडेय अमेलिया निरेनबर्ग, द न्यूयार्क टाइम्स
अमेलिया निरेनबर्ग, द न्यूयार्क टाइम्स Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Nov 2026 06:05 AM IST
सार

जीटीए-6 ने लॉन्च के पहले दिन 2.45 करोड़ से अधिक कॉपियां बेचकर करीब 2.36 अरब डॉलर की कमाई का रिकॉर्ड बनाया। इसकी 75% बिक्री पीएस5 और 25% एक्सबॉक्स पर हुई। स्कॉटलैंड में विकसित इस गेम की दुनिया अमेरिकी फिल्मों, संगीत और पॉप संस्कृति से प्रेरित है। शुरुआती दौर में हिंसा को लेकर विवाद ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Action-Adventure: GTA 6 shatters records; sells record 24.5 million copies on day one, earning ₹20,000 crore
एक्शन-एडवेंचर वीडियो गेम जीटीए-6 ने तोड़े रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीते बुधवार को लॉन्च हुए बेहद लोकप्रिय ओपन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर वीडियो गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6 (जीटीए-6) ने पहले ही दिन 2.45 करोड़ से अधिक कॉपियों की बिक्री और लगभग 2.36 अरब डॉलर (करीब 20,000 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ गेमिंग इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ताजा अनुमानों के मुताबिक, प्री-ऑर्डर और पहले दिन की बिक्री मिलाकर गेम की 2.45 करोड़ (24.5 मिलियन) से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। अधिकांश बिक्री डिजिटल डाउनलोड के जरिये हुई है। कुल बिक्री में करीब 75% हिस्सेदारी सोनी प्लेस्टेशन 5 (पीएस-5) की है, जबकि 25% कॉपियां एक्सबॉक्स (एक्सबॉक्स सीरीज) के लिए खरीदी गई हैं। कंसोल पर इस गेम को डाउनलोड करने के लिए लगभग 212 जीबी स्टोरेज की जरूरत पड़ रही है। एजेंसी
विज्ञापन


बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा :ढजीटीए-6 का पहले दिन का कलेक्शन दुनिया की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी ज्यादा है। फोर्ब्स और वेडबश सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का अनुमान है कि साल के अंत तक कमाई करीब 25,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी। अल जजीरा के अनुसार, 13 साल में तैयार हुए इस गेम को बनाने और मार्केटिंग करने पर करीब 8,400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड की गलियों से निकला...अमेरिका हॉलीवुड फिल्मों और संगीत से बुना ‘जीटीए’ का साम्राज्य
आज दुनिया भर के करोड़ों युवाओं के लिए अमेरिका की सबसे पहली और जीवंत तस्वीर किसी हॉलीवुड फिल्म से नहीं, बल्कि एक वीडियो गेम से बनती है। तेज रफ्तार कारें, पुलिस से भागते अपराधी, हेलीकॉप्टर से लूट और जगमगाते शहर—यह ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ यानी ‘जीटीए’ की दुनिया है। इसे देखकर कोई भी यही कहेगा कि यह अमेरिका के किसी बड़े स्टूडियो की उपज है। लेकिन सबसे दिलचस्प किस्सा यह है कि ‘असली अमेरिका’ का अहसास कराने वाला यह गेम अमेरिका में नहीं, बल्कि सात समंदर पार स्कॉटलैंड में पैदा हुआ था। और उससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि जब 1997 में इसका पहला संस्करण बनाया गया, तो इसके निर्माताओं ने कभी अमेरिका की धरती पर कदम तक नहीं रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न बजट था, न अमेरिका का टिकट
फिल्मों से रची दुनिया शुरुआती दौर में जीटीए के निर्माताओं के पास इतना बजट ही नहीं था कि वे शोध करने के लिए अमेरिका जा सकें। गेम के एक शुरुआती डिजाइनर पॉल फार्ले के मुताबिक, उनके पास अमेरिका जाने का कोई साधन नहीं था, इसलिए उन्होंने अपनी कल्पना और उन अमेरिकी फिल्मों व संगीत का सहारा लिया, जो 1980 और 90 के दशक में पूरी दुनिया में देखे और सुने जा रहे थे। ‘मायामी वाइस’, ‘स्कारफेस’, गैंगस्टर रैप और एमटीवी के जरिए अमेरिका ने अपनी जो छवि दुनिया के सामने पेश की थी, स्कॉटलैंड के इन युवाओं ने उसी को मिलाकर एक आभासी (वर्चुअल) अमेरिका खड़ा कर दिया।


विवादों की आग में तपाकर चमकाया अपना ब्रांड
1997 में जब पहला जीटीए बाजार में आने वाला था, तब इसके निर्माताओं ने एक बेहद अनोखी और चतुर चाल चली। उन्होंने जानबूझकर ब्रिटिश मीडिया में इस गेम की हिंसा और अश्लीलता को लेकर ऐसा बवाल खड़ा करवाया कि चारों तरफ इसी की चर्चा होने लगी। उनका यह दांव सटीक बैठा। विवादों के बीच गेम की बिक्री आसमान छूने लगी और देखते ही देखते इसके एक के बाद एक कई संस्करण आते चले गए। जो सफर स्कॉटलैंड के एक छोटे से दफ्तर से शुरू हुआ था, वह आज ‘रॉकस्टार गेम्स’ के बैनर तले दुनिया की सबसे बड़ी मनोरंजन क्रांति बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed