{"_id":"622caccbee7e7d743e606107","slug":"saudi-arabia-executes-81-people-in-one-day-for-terror-offences-latest-news-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: एक दिन में 81 लोगों को दी गई फांसी, आतंकी अपराधों में शामिल होने के लिए दी गई सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब: एक दिन में 81 लोगों को दी गई फांसी, आतंकी अपराधों में शामिल होने के लिए दी गई सजा
Sat, 12 Mar 2022 09:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:40 PM IST
सार
दोषी ठहराए गए लोग इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा, हूथी और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। वे महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की साजिश रच रहे थे और देश में हथियारों की तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में शनिवार को अल कायदा, आईएसआईएस, यमन के हूती विद्रोहियों समेत 81 लोगों को मौत की सजा दी गई। सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि सजा पाने वालों में निर्दोष लोगों, महिलाओं और बच्चों के हत्यारे व अन्य अपराधी शामिल थे। हाल के दिनों में सऊदी अरब में मौत की सजा पाने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन
इससे पूर्व, 1980 के जनवरी माह में 63 आतंकियों को मौत की सजा दी गई थी। इन्होंने 1979 में साम्राज्य पर सबसे घातक आतंकी हमला कर इस्लाम के पवित्र स्थल मक्का की मस्जिद को निशाना बनाया था। शनिवार को दी गई सजा ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह नहीं बताया गया कि मौत की सजा किस स्थान पर दी गई।
विज्ञापन
इन दिनों दुनिया का ध्यान यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर केंद्रित है। इससे पूर्व किंग सलमान और उनके उत्तराधिकारी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के दौर में दोषियों का सिर धड़ से अलग करना जारी है। एजेंसी
विज्ञापन