{"_id":"62680d0ff6fe8144367767cd","slug":"saudi-arab-restaurant-closed-for-serving-samosa-made-in-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: 30 साल से रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बन रहे थे समोसे, तुरंत बंद करने का फरमान ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब: 30 साल से रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बन रहे थे समोसे, तुरंत बंद करने का फरमान
Tue, 26 Apr 2022 08:47 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:47 PM IST
सार
सऊदी अरब में गंदगी भरे माहौल के कारण किसी रेस्टोरेंट को बंद करने की यह चार महीने के अंदर दूसरी घटना है।
विज्ञापन
samosa
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में एक रेस्टोरेंट को 30 साल से टॉयलेट में समोसे और स्नैक्स बनाने की शिकायत के बाद बंद कर दिया गया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेस्टोरेंट जेद्दा शहर में एक रिहायशी भवन में चल रहा था। जेद्दा म्युनिसिपलिटी के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद इस रेस्टोरेंट पर छापा मारा और शिकायत सही मिलने पर इसे बंद करवा दिया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने पाया कि रेस्टोरेंट के वॉशरूम में स्नैक्स और खाने की कई चीजें बनाने का काम चल रहा था। इससे भी ज्यादा हैरान वे तब हुए जब उन्होंने स्नैक्स बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे मीट और पनीर जैसे फूड आइटम्स को एक्सपायरी तारीख का पाया। इनमें से कुछ तो दो साल पहले एक्सपायर हो चुके थे। इसके अलावा रेस्टोरेंट के किचन में कथित तौर पर कीड़े और कॉकरोच भी पाए गए।
विज्ञापन
करीब 30 साल पुराने इस रेस्टोरेंट के कर्मचारियों का कोई हेल्थ कार्ड नहीं बना हुआ था और वे साफतौर पर निवास कानून का उल्लंघन करके अवैध तरीके से सऊदी अरब में रह रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि रेस्टोरेंट को तुरंत बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सऊदी अरब में गंदगी भरे माहौल के कारण किसी रेस्टोरेंट को बंद करने की यह चार महीने के अंदर दूसरी घटना है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में भी जेद्दा में ही मशहूर शॉवर्मा रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया था। इस रेस्टोरेंट में चारों तरफ चूहे घूमते हुए मिले थे। इस रेस्टोरेंट का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया था जिसमें चूहें कबाब की सीख पर मीट खा रहे थे। इसे देखकर लोगों में गुस्सा भड़क गया था क्योंकि इस रेस्टोरेंट के कबाब बेहद मशहूर थे। इसके बाद यह रेस्टोरेंट सील कर दिया गया था।